CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026: स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी 15 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवा जो स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है | CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में Operation Theatre Technician (OT Technician) के कुल 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है |आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 है | ओ.टी. टेक्नीशियन भर्ती के लिए सीजी व्यापम ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है |

स्वास्थ्य विभाग नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ ने ओ.टी. टेक्नीशियन (OT Technician)- तृतीय श्रेणी पदों के लिए नई भर्ती 2026 की घोषणा की है | सीजी व्यापम परीक्षा के माध्यम से विज्ञापित इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के निवासी पात्र उम्मीदवारों के लिए कुल 15 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 10 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक सीजी व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है |

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 की संभावित लिखित परीक्षा 30 अगस्त 2026 को निर्धारित किया गया गया है | प्रवेश पत्र (Admit Card) 24 अगस्त 2026 को व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा | पात्रता, ऑनलाइन फॉर्म, परीक्षा पैटर्न और अधिसूचना पीडीएफ सहित छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ओ.टी. टेक्नीशियन की नई भर्ती 2026 से सम्बंधित सभी जानकारी इस लेख से प्राप्त करें | इस CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा |

यदि आप OT Technician Vacancy 2026 की तलाश कर रहे हैं, तो यह सरकारी जॉब आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है | इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

cg-vyapam-ot-technician-vacancy-2026
CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 Notification PDF

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुख्य कार्यालय संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें एवं परिवार कल्याण विभाग (महानदी भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर -19, नवा रायपुर, अटल नगर) के द्वारा संभाग स्तरीय भर्ती के जरिए ओ.टी. टेक्नीशियन (तृतीय श्रेणी) के कुल 15 पदों के लिए सीधी भर्ती चयन परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया गया है | उक्त पदों को सीधी भर्ती के लिए जरिए भरी जानी है | यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र क्रमांक/ एफ 1-82/2024/सत्रह /एक, दिनांक 14-08-2024 के तहत सीजी व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर आमंत्रित किए गए हैं

ओ.टी. टेक्नीशियन वैकेंसी 2026 भर्ती परीक्षा (CG Vyapam) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, नवा रायपुर द्वारा आयोजित की जाएगी | नोटिफिकेशन में रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क और नियमों व शर्तों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक सुचना ध्यान से पढ़े और नोटिफिकेशन और सिलेबस व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है |

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 – Overview

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है | CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 के अंतर्गत संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें विभाग में ओटी टेक्नीशियन (OT Technician) पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती की जा रही है | इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन सीजी व्यापम द्वारा किया जाएगा | इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को राज्य शासन के अंतर्गत स्थायी नौकरी, आकर्षक वेतनमान (Salary) तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा | यदि आप 12वीं पास हैं और 12वीं पास जॉब की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सरकारी नौकरी आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है |

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 – Overview
www.naukarirasta.com
विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नामसंचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़
परीक्षा आयोजक संस्थाछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam),रायपुर
पद का नामओ.टी. टेक्नीशियन (O.T. Technician – HOTT26)
कुल पद15 पद
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आयु सीमा18 वर्ष से 35 वर्ष
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-7
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़ (बस्तर और सरगुजा संभाग)
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026-Important Dates

Event (कार्यक्रम)महत्वपूर्ण तिथि (Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरुआत 10 जून 2026 (बुधवार)
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 (सायं 5:00 बजे तक )
त्रुटि सुधार करने का समय (Correction Window)4 जुलाई 2026 से 6 जुलाई 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि 24 अगस्त 2026 (सोमवार)
परीक्षा की तिथि (Exam Date)30 अगस्त 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केंद्ररायपुर

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026: Vacancy Details

CG Vyapam द्वारा स्वास्थ्य सेवायें संचालनालय के अंतर्गत O.T. Technician (Operation Theatre Technician) के कुल 15 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है | यह भर्ती संभागीय स्तर में सरगुजा एवं बस्तर संभाग के लिए आयोजित की जा रही है | आइये नीचे तालिका में देखते हैं कि किस संभाग में कितने पद खाली हैं:

संभाग का नामअनारक्षित (UR)अनु.ज. जाति (ST)अनु. जाति (SC)अ. पि. वर्ग(OBCकुल पद
सरगुजा 0305010110
बस्तर 0103000105
कुल योग 04 08010215

Note: कुल रिक्तियों में से, छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए नियमों के अनुसार आरक्षण लागू है |

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026: Eligibility Criteria

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026: भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि CG Vyapam भर्ती द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता या आयु सीमा के मानदंडों को पूरा करते हैं कृपया नीचे दिए गए विवरण देखें

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification:

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त होना आवश्यक है:

  • स्थानीय निवासी: उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए |
  • 12वीं पास: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) विज्ञान संकाय (भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए |
  • पैरामेडिकल कोर्स: मान्यता प्राप्त संस्थान से O.T. Technician या Anaesthesia Technician Technology में डिप्लोमा/ डिग्री होना चाहिए |
  • जीवित पंजीयन: उम्मीदवार के पास छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल (CG Paramedical Council) का वैध जीवित पंजीयन (Valid Live Registration) होना चाहिए |

आवेदन शुल्क (Application Fee):

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए लगने वाले आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है |

वर्ग (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग (UR)₹. 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹. 250/-
अनु.जाति/अनु.जन.जाति /दिव्यांग
(SC/ST/PwD)
₹. 200/-

Note: छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उन्हें व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा | यह राशि उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा जिससे उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ऑनलाइन भुगतान किया गया था |

आयु सीमा और छूट (Age Limit & Relaxations):

CG OT Technician Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा की गणना (01/01/2026) के आधार पर की जाएगी |

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष होनी चाहिए |
  • अधिकतम आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है |
  • आयु में छूट: छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी | सभी प्रकार की छूट को मिलाकर किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए |

विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट:

  • महिला उम्मीदवार: छत्तीसगढ़ के स्थानीय महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी |
  • SC/ST/OBC(गैर-क्रीमीलेयर): आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है |
  • सरकारी कर्मचारी: जो उम्मीदवार पहले से ही छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारी हैं, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): भूतपूर्व सैनिकों को अपनी कुल आयु सीमा में से उनकी सेवा की अवधि घटने के बाद बची हुई आयु, अधिकतम आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • अन्य छूट: परिवार कल्याण कार्यक्रम के ग्रीनकार्ड धारकों को 2 वर्ष, और अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना व राज्य पुरुस्कार प्राप्त उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी |

Note: उम्मीदवार ध्यान दें सभी प्रकार की छूट को मिला कर किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026: Exam Pattern & Syllabus

CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। सही रणनीति और सिलेबस आधारित अध्ययन से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। CG Vyapam OT Technician (HOTT26) भर्ती परीक्षा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों के ऑपरेशन थिएटर तकनीकी ज्ञान, संक्रमण नियंत्रण, सर्जिकल उपकरणों की समझ तथा मरीज देखभाल संबंधी ज्ञान का मूल्यांकन करना है।

Exam Pattern:

  • लिखित परीक्षा: परीक्षा ओ.एम.आर. (OMR) शीट पर आधारित होगी |
  • प्रश्नों का प्रकार: परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे | प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे |
  • कुल अंक: परीक्षा 100 अंकों की होगी | प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा |
  • समय परीक्षा हलकरने के लिए मात्र 2 घंटे का समय दिया जाएगा |
  • नकारात्मक मार्किंग: परीक्षा में नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है | आपके हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे | अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं, तो उसके लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा |

Note: सीजी व्यापम ओ.टी. टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी | इसी मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा |

सिलेबस (Syllabus): परीक्षा का विस्तृत सिलेबस छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर “सिलेबस” लिंक के अंतर्गत उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस के अनुसार तैयारी करें।

CG Vyapam OT Technician Online Form 2026: How to Apply (कैसे भरें)

CG Vyapam OT Technician Online Form 2026 छत्तीसगढ़ व्यापम ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और पेपरलेस बना दिया है | उम्मीदवारों की सुविधा के लिए “प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन” की सुविधा शुरू की गई है |

आवेदन करने के सरल तरीके (Simple ways to apply):

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर CG व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in खोलें |
  2. Profile Registration: यदि आप पहली बार CG Vyapam भर्ती के के लिए ऑनलाइन फॉर्म आवेदन कर रहें हैं, तो पहले प्रोफाइल पंजीकरण करें | एक बार प्रोफाइल बन्ने के बाद भविष्य की सभी भर्तियों में व्यक्तिगत जानकारी दोबारा भरने की आवश्यकता नही होगी |
  3. लॉग इन करें: उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें |
  4. ऑनलाइन आवेदन: “फॉर्म भरने के निर्देश” (Instructions to fill the form) वाले लिंक पर क्लिक करें, फॉर्म भरने की प्रक्रिया पढ़ें और ‘ Online Application‘ लिंक पर क्लिक करें |
  5. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड: उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल बनाते समय आपको अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करनी होगी | फ़ॉर्मेट: .jpg/ .jpeg साइज़: फोटो और हस्ताक्षर का साइज़ 50 kb और 100 kb के बीच होना चाहिए | (फोटो का बैकग्राउंड हल्के रंग का होना चाहिए)
  6. फॉर्म सबमिट करें: आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जाँच लें| जानकारी सही होने पर “Submit” बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा करें |
  7. प्रिंट आउट सुरक्षित रखें: आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट या पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के उपयोग हेतु सुरक्षित रख लें |

CG Vyapam OT Technician Bharti 2026: Selection Process (चयन प्रक्रिया)

CG Vyapam OT Technician Bharti 2026: में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा | भर्ती परक्रिया का उद्देश्य योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों का चयन करना है |

  • लिखित परीक्षा (Written Exam): सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा | परीक्षा में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे |
  • चयन सूची (Merit List): परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उस मेरिट लिस्ट को संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें विभाग को सौंप दिया जाएगा |
  • सामान अंक पाने पर: यदि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को मेरिट में प्राथिमिकता दी जाएगी | अन्य स्थिति में भर्ती नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा |
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा | इस दौरान शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जाँच की जाएगी |
  • मेडिकल परीक्षण व पुलिस वेरिफिकेशन Medical Fitness & Charecter Certificate ): अंतिम चयन से पहले जिला चिकित्सालय के चिकित्सा बोर्ड से स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है

CG Vyapam OT Technician Bharti 2026: Salary & Pay Scale

किसी भी सरकारी नौकरी में वेतनमान का बहुत ही अहम् भूमिका होती है | छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत OT Technician पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बहुत ही आकर्षक वेतन दिया जाएगा |

  • पे मैट्रिक्स (Pay Matrix): लेवल -7 (₹ 28,700 – ₹ 91,300/-)
  • चयनित उम्मीदवारों के लिए यह एक सम्मान जनक वेतनमान है, सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य भत्ते (जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि ) भी समय-समय पर जुड़ते हैं |

Note: चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं | शुरुआत में नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में रखा जाएगा |

दावों और आपत्तियों का निपटारा (Disposal of Claims and Objections):

सीजी व्यापम ओ.टी. टेक्नीशियन वैकैन्सी कैलेंडर 2026 की परीक्षा संपन्न होने के बाद व्यापम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल आंसर की (Model Answer Key) जारी किए जाएंगे |

  • अगर किसी उम्मीदवार को व्यापम के द्वारा दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति (Objection) है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं |
  • दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन करना होगा |
  • दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50/- रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा | बिना शुल्क के कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा |
  • सीजी व्यापम के विषय-विशेषज्ञों द्वारा दावों का परीक्षण किया जाएगा और उनका निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा |

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026: important Links

ऑनलाइन आवेदन करेंClick Here
संक्षिप्त विज्ञापनClick Here
आधिकारिक अधिसूचनाClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
सिलेबस डाउनलोड करेंClick Here
Teligram ChannelClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Facebook PageClick Here
सरकारी नौकरीClick Here

CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026-FAQs

Q1. CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

Ans. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q2. CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans. CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 के तहत OT Technician के कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी |

Q3. CG Vyapam OT Technician Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 सायं 5:00 बजे निर्धारित की गई है।

Q4. CG Vyapam OT Technician Eligibility 2026 क्या है?

Ans. उम्मीदवार को 12वीं (विज्ञान) उत्तीर्ण होने के साथ OT Technician Technology या Anaesthesia Technology में डिप्लोमा/डिग्री होना आवश्यक है।

Q5. CG OT Technician Vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

Q6. CG Vyapam OT Technician Apply Online कैसे करें?

Ans. उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

Q7. CG Health Department OT Technician Recruitment 2026 में नौकरी का स्थान कहाँ होगा?

Ans. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा और बस्तर संभाग के स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी।

Q8. CG Vyapam OT Technician Syllabus 2026 में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

Ans. परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, तार्किक क्षमता तथा OT Technician से संबंधित तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

Q9. CG Vyapam OT Technician Salary कितनी होगी?

Ans. चयनित उम्मीदवारों को शासन द्वारा निर्धारित वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-7 एवं अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।

Q10. CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कहाँ से डाउनलोड करें?

Ans. उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट या Naukari Rasta पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top