CG Vyapam Tracer Vacancy 2026: Eligibility, Salary, Last Date & Apply Online

सीजी व्यापम के द्वारा CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है | जल संसाधन विभाग नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ ने कुल 35 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो गई है औ र आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है |

जल संसाधन विभाग नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ ने अनुरेखक (सिविल)- तृतीय श्रेणी तकनिकी (गैर-राजपत्रित) पदों के लिए नई भर्ती 2026 की घोषणा की है | सीजी व्यापम परीक्षा कोड (WRDT26) के माध्यम से विज्ञापित इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के निवासी पात्र उम्मीदवारों के लिए कुल 35 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | आवेदन करने की शुरुआत तिथि 22 मई 2026 से 15 जून 2026 तक सीजी व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है |

CG-VYAPAM-TRACER-VACANCY-2026
CG Vyapam Tracer Vacancy 2026: Eligibility, Salary, Last Date & Apply Online

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 की संभावित लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को निर्धारित किया गया है | एडमिट कार्ड 27 जुलाई 2026 को व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा | पात्रता, ऑनलाइन फॉर्म, परीक्षा पैटर्न और अधिसूचना पीडीएफ सहित छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग अनुरेखक (सिविल) की नई भर्ती 2026 से सम्बंधित सभी जानकारी इस लेख से प्राप्त करें |

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 Notification PDF

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय (शिवनाथ भवन, नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर, अटल नगर) ने सीधे भर्ती के ज़रिए तृतीय श्रेणी तकनिकी (गैर-राजपत्रित) ट्रेसर (सिविल) पदों के लिए चयन परीक्षा का संशोधित विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ सरकार, जल संसाधन विभाग द्वारा पत्र क्रमांक F 01-16/31/Stha./2020 (दिनांक 29/10/2024) के तहत अधिकृत है।

परीक्षा (कोड: WRDT26) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), नवा रायपुर द्वारा आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन में रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क और नियमों व शर्तों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन और सिलेबस व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026-Overview

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 के अंतर्गत जल संसाधन विभाग में ट्रेसर (Tracer) पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन CG Vyapam द्वारा किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को राज्य शासन के अंतर्गत स्थायी नौकरी, आकर्षक वेतनमान तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यदि आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026-Overview
www.naukarirasta.com
विवरणजानकारी
संगठन का नामकार्यालय मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़,नवा रायपुर, अटल नगर
परीक्षा आयोजक संस्थाछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
परीक्षा कोडWRDT26
पद का नामट्रेसर (सिविल)- तृतीय श्रेणी तकनिकी (गैर-राजपत्रित)
कुल पद35
आवेदन मोडऑनलाइन
नौकरी स्थानछत्तीसगढ़
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-4 (₹19,500 – ₹62,000)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in

CG Vyapam Tracer (Civil) Vacancy 2026-Vacancy Details

यह भर्ती राज्य स्तरीय कैडर के अंतर्गत ट्रेसर (सिविल) के कुल 35 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। पदों का वर्गवार विभाजन निर्धारित आरक्षण नियमों के अनुसार किया गया है। साथ ही महिला अभ्यर्थियों, दिव्यांगजन (PwBD) एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का प्रावधान भी लागू रहेगा। विभिन्न प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुसार किसी भी वर्ग में रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि या कमी की जा सकती है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (विशेष प्रावधान) नियमों के तहत प्रत्येक वर्ग में 30 प्रतिशत पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे।

Category Wise Vacancy Details
वर्गपद संख्या
अनारक्षित (UR)15
अनुसूचित जाति (SC)04
अनुसूचित जन जाति (ST)11
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)05
कुल पद 35

Reservation for women (horizontal, out of the total mentioned above):

अनारक्षित (UR) Women04
अनुसूचित जाति (SC) Women01
अनुसूचित जन जाति (ST) Women03
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) Women01

Reservation for ex-servicemen (horizontal, out of the total number mentioned above):

UR (Ex-Servicemen01
SC (Ex-Servicemen0
ST (Ex-Servicemen01
OBC (Ex-Servicemen0

Reservation for Persons with Disabilities (PwD):

कुल रिक्त पदों में से दिव्यंगों के लिए कुछ पद आरक्षित किया गया है | इसके तहत HH (Hard of Hearing), LV (Low Vision), OL (One Leg), LC (Leprosy Cured), DW ( Dwarfism), AAV (Acid Attack Victims), SLD (Specific Learning Disabilit), और MI (Mental Illness) श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं | मेडिकल बोर्ड से 40% या उससे अधिक की दिव्यांगता का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है |

CG Vyapam Tracer (Civil) Vacancy 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरुआत22 मई 2026 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि15 जून 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे
त्रुटि सुधार करने का समय16 जून 2026 से 18 जून 2026 सायं 5:00 बजे
परीक्षा की तिथि (संभावित)2 अगस्त 2026 (रविवार)
परीक्षा समयसुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी (संभावित)27 जुलाई 2026 (सोमवार)
परीक्षा परिणामपरीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा
परीक्षा केंद्ररायपुर

CG Vyapam Tracer (Civil) Vacancy 2026 – Eligibility Criteria

सीजी व्यापम अनुरेखक (सिविल) 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप जल संसाधन विभाग द्वारा तय की गई सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं | CG Vyapam Tracer (Civil) Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान की पूरी जानकारी नीचे लेख में विस्तार से दी गई है |

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

छत्तीसगढ़ अनुरेखक (सिविल) के पद के लिए बहुत ही सरल योग्यता मांगी गई है, जिससे राज्य के लाखों 12वीं पास अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा |

  • 10+2 (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण
  • Tracer Trade में ITI या समकक्ष तकनीकी योग्यता
  • मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से प्रमाणपत्र होना आवश्यक

वेतनमान (Salary & Pay Scale)

किसी भी सरकारी नौकरी में वेतनमान का बहुत ही अहम् भूमिका होती है | छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बहुत ही आकर्षक वेतन दिया जाएगा |

  • वेतन मैट्रिक्स (Pay Matrix): लेवल -4 (Level-4)
  • वेतनमान : ₹ 19,500 से लेकर ₹ 62,000 तक |

Note: चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं | शुरुआत में नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में रखा जाएगा |

आयु सीमा और छूट (Age Limit & Relaxations)

आयु सीमा के नियम छत्तीसगढ़ शासन के सामान्द्वाय प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के आधार पर बनाया गया है | इस भर्ती में स्थानीय निवासियों को छूट मिलने वाला है |

  • न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष पूरी होना चाहिए |
  • अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है |
  • छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया है |
  • इसके अलावा, राज्य सरकार के परिपत्र के अनुसार, 01-01-2024 से 31-12-2028 तक स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट (यानि 40 वर्ष तक) दी गई है |

विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट:

  • महिला उम्मीदवार: छत्तीसगढ़ के स्थानीय महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी |
  • SC/ST/OBC(गैर-क्रीमीलेयर): आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है |
  • सरकारी कर्मचारी: जो उम्मीदवार पहले से ही छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारी हैं, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): भूतपूर्व सैनिकों को अपनी कुल आयु सीमा में से उनकी सेवा की अवधि घटने के बाद बची हुई आयु, अधिकतम आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • अन्य छूट: परिवार कल्याण कार्यक्रम के ग्रीनकार्ड धारकों को 2 वर्ष, और अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना व राज्य पुरुस्कार प्राप्त उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी |

Note: उम्मीदवार ध्यान दें सभी प्रकार की छूट को मिला कर किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026: Application Fee

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI) से करना होगा।

CategoryApplication Fee
समान्य (UR)₹ 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹ 250/-
अनुसूचित जाति (SC)₹ 200/-
अनुसूचित जन जाति (ST)₹ 200/-
दिव्यांग (PwBD)₹ 200/-

Note: आवेदन शुल्क वापसी: परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी परीक्षार्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें उनके द्वारा दी गई परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक खाता में वापस की जायेगी, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क की भुगतान किया गया था |

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026: Exam Pattern & Syllabus

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित CG Vyapam Tracer (Civil) Vacancy 2026 की परीक्षा के पैटर्न को समझना बहुत जरुरी है | परीक्षा OMR (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट पर ऑफलाइन माध्यम से होगी |

परीक्षा की जानकारी:

  • प्रश्न का प्रकार: ऑब्जेक्टिव टाइप (बहु-विकल्पीय प्रश्न)।
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100 (हर प्रश्न के लिए 1 अंक)।
  • परीक्षा का समय: 2 घंटे (120 मिनट)।

नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है।

  • अगर आप गलत जवाब देते हैं या एक से ज़्यादा विकल्प चुनते हैं, तो 1/4 अंक (0.25 अंक) काट लिए जाएंगे
  • अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं, तो आपको शून्य अंक मिलेंगे।

सिलेबस (Syllabus): परीक्षा का विस्तृत सिलेबस छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर “सिलेबस” लिंक के अंतर्गत उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस के अनुसार तैयारी करें।

Syllabus LinkDownload Here

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026: How to Apply Online

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 (सीजी व्यापम ट्रेसर वैकेंसी 2026): छत्तीसगढ़ व्यापम ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और पेपरलेस बना दिया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए “प्रोफ़ाइल रजिस्ट्रेशन” की सुविधा शुरू की गई है।

आवेदन करने के सरल तरीके(Simple ways to apply):

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले, अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर CG व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in खोलें।
  2. Profile Registration: यदि आप पहली बार CG Vyapam भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो पहले प्रोफाइल पंजीकरण करें। एक बार प्रोफाइल बनने के बाद भविष्य की भर्तियों में व्यक्तिगत जानकारी दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
  3. लॉग इन करें: अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  4. ऑनलाइन आवेदन: ‘फ़ॉर्म भरने के निर्देश’ (Instructions to fill the form) वाले लिंक पर क्लिक करें, फ़ॉर्म भरने की प्रक्रिया पढ़ें और ‘अप्लाई’ (apply) लिंक पर जाएं।
  5. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड: अपनी प्रोफ़ाइल बनाते समय आपको अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करनी होगी। फ़ॉर्मेट: .jpg/.jpeg साइज़: फोटो और सिग्नेचर का साइज़ 50 kb और 100 kb के बीच होना चाहिए। (फोटो का बैकग्राउंड हल्के रंग का होना चाहिए)।
  6. फ़ॉर्म सबमिट करें: आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। जानकारी सही होने पर “सबमिट” बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा करें।
  7. प्रिंट आउट सुरक्षित रखें: आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट या PDF कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के उपयोग हेतु सुरक्षित रख लें।

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026: Selection Process

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों का चयन करना है।

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. मेरिट सूची (Merit List): परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उस मेरिट सूची को जल संसाधन विभाग को सौंप दिया जाएगा |
  3. समान अंक पाने पर (Tie-Breaking Rule): यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य स्थिति में भर्ती नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
  4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
  5. मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन: अंतिम चयन से पहले जिला चिकित्सालय के चिकित्सा बोर्ड से स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है |

परीक्षा के दिन के नियम और परीक्षा केंद्र (Exam Day Rules and Exam Centre)

CG Vyapam परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश (Guidelines for Candidates):

  1. पहचान पत्र (ID Proof): उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के साथ एक मूल पहचान पत्र जिसमे फोटो हो ले जाना अनिवार्य है (जैसे – मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) ई-आधार कार्ड तभी मान्य होगा जब वह स्पष्ट हो | फोटोकॉपी नहीं चलेगा |
  2. रिपोर्टिंग टाइम: उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम 2 घंटे पहले (यानि सुबह 8:00 बजे) परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है ताकि फ्रिस्किंग (Frisking) की जा सके |
  3. गेट बंद होने का समय: परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी, इसलिए परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले (यानि 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा |
  4. ड्रेस कोड (Dress Code):
    • उम्मीदवारों को हल्के रंग के आधी बांह (Half Sleeves) वाले कपड़े पहनकर जाना होगा |
    • काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना सख्त मना है |
    • पैर में केवल स्लीपर (चप्पल) पहनकर जाएं | जूते मना है |
  5. वर्जित वस्तुएं (Prohibited items): कान में कोई भी आभूषण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, और टोपी आदि परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है |
  6. पेन का इस्तेमाल: OMR शीट पर गोले भरने के लिए सिर्फ़ काले या नीले बॉलपॉइंट (डॉट) पेन का इस्तेमाल करें।

परीक्षा केंद्र (Exam Center):

  • परीक्षा केवल जिला-रायपुर (कोड 25) में आयोजित किया जाएगा |
  • परीक्षा केंद्र का नाम: शासकीय नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय रायपुर |

दावों और आपत्तियों का निपटारा (Disposal of claims and objections):

सीजी व्यापम अनुरेखक सिविल 2026 की परीक्षा संपन्न होने के बाद व्यापम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल आंसर की (Model Answer Key) जारी करेगा |

  • अगर किसी उम्मीदवार को व्यापम के द्वारा दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति (Objection) है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं |
  • दावा- आपत्ति दर्ज करने के लिए व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी रजिस्ट्रेशननंबर से लॉग इन करना होगा |
  • दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50/- रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा | बिना शुल्क के कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा |
  • व्यापम के विषय-विशेषज्ञों द्वारा दावों का परिक्षण किया जाएगा और उनका निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा |

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026: Important Links

ऑनलाइन आवेदन करेंClick Here
संक्षिप्त विज्ञापनClick Here
आधिकारिक अधिसूचनाClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Syllabus डाउनलोड करेंClick Here
Teligram ChannelClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Facebook PageClick Here
More Govt JobsClick Here

CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 – FAQs

Q1. CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 सायं 5:00 बजे तक है |

Q2. CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 में कुल कितने पदों के लिए विज्ञापन निकाली गई है?

Ans. जल संसाधन विभाग द्वारा अनुरेखक (सिविल) के कुल 35 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है |

Q3. CG Vyapam Tracer (Civil) Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans. उम्मीदवार को 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या ड्राइंग विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए |

Q4. CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 की लिखित परीक्षा तिथि कब है?

Ans. लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी |

Q5. CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

Ans. न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न छूट के साथ 40-45 वर्ष तक की रियायत है |

Q6. CG Vyapam Tracer Vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा |

Q7. CG Vyapam Tracer (Civil) Vacancy के लिए कितना वेतनमान दिया जाएगा?

Ans. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल- 4 के अनुसार ₹19,500- ₹62,000 वेतनमान दिया जाएगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top