NCL Trainee Admit Card 2026 Released: डाउनलोड लिंक जारी, ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

Northern Coalfields Limited (NCL): द्वारा विभिन्न Trainee (प्रशिक्षु) के कुल 577 पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है | नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ट्रेनी का Admit Card जारी कर दिया गया है |

परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई 2026 को संपन्न किया जाएगा | जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड 26 जून 2026 से NCL के आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर उम्मीदवार एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं |

NCL Trainee Admit Card 2026 Released, Hall Ticket Download, Exam Date 6 July 2026
NCL Trainee Admit Card 2026 – Hall Ticket Released, Exam Date 6 July 2026

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र का होना बहुत जरुरी है | बिना प्रवेश पत्र (Hall Ticket) के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा |

इस लेख में हम आपको इस भर्ती की प्रवेश पत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से दिया गया है जैसे परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र डाउनलोड की प्रक्रिया, परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, महत्वपूर्ण तिथियाँ और तैयारी के लिए कुछ सरल टिप्स |

NCL Trainee Admit Card 2026 Overview

www.naukarirasta.com

विवरणजानकारी
संगठन का नामकोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
सहायक कंपनीनॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL)
परीक्षा का नामNCL Trainee Recruitment 2026
पदों के नामHEMM ऑपरेटर ट्रेनी, पैरामेडिकल स्टाफ, ओवरसियर (सिविल)
कुल रिक्तियां577 पद
ऑनलाइन आवेदन तिथियाँ9 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि26 जून 2026
लिखित परीक्षा की तिथि6 जुलाई 2026
Admit Card स्थितिजारी हो गया है
परीक्षा मोडCBT
डाउनलोड मोडऑनलाइन
चयन प्रक्रियाCBT, Document Varification
आधिकारिक वेबसाइटwww.nclcil.in

NCL Admit Card 2026 Download- Direct Download link

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर NCL Admit Card 2026 Download करने का सीधा लिंक दिया गया है | उम्मीदवार लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड (Hall Ticket) डाउनलोड कर सकते हैं |

NCL Trainee Admit Card 2026 Download Link

NCL Trainee Admit Card 2026: Important Dates

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि9 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि1 मई 2026
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी तिथि26 जून 2026
परीक्षा तिथि 3 जुलाई 2026
परिणाम (Result)सूचित किया जाएगा

NCL Apply Online 2026-Application Fee

NCL Apply Online 2026 इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा |

CategoryFee
UR/OBC/EWS₹ 1000/- + GST ₹ 180/- = ₹ 1,180/-
ST/SC/PwBD/ESM/Female/Emplyee of Coal India LimitedNo Fee
Payment ModeOnline Mode Only ( Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI) ETC.
Payment PaidNot Refunded

Age Limit: As on 01-05-2026

NCL Trainee 2026 भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित किया गया है उम्मीदवारों को उसका पालन करना जरुरी है | सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट प्रदान किया जाएगा |

मानदंडआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु30 वर्ष
  • आयु सीमा मानदंड निर्धारित करने की कट–ऑफ तिथि आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि यानि 01-05-2026 होगी |
  • महत्वपूर्ण तिथि यानि 01-05-2026 को आवेदक (विभागीय उम्मीदवारों को छोड़कर ) की वास्तविक ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष से अघिक नहीं होगी |
  • विभागीय उम्मीदवारों अर्थात कोल इंडिया कंपनी या इसकी सहायक कंपनियों के किसी भी कर्मचारी के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी, जिसके पास अपेक्षित योग्यता होगी |

Age Relaxation:

  • UR/EWS : कोई छूट नहीं
  • OBC (Non-Creamy Layer) Central List : 3 वर्ष छूट
  • SC/ST : 5 वर्ष छुट
  • Ex-Servicemen (EWS) : रक्षा सेवाओं में प्रदान की गई सेवा की वास्तविक अवधि + 3 वर्ष
  • विभागीय उम्मीदवार (सीआईएल और इसकी सहायक कंपनियों के सभी कर्मचारी) : कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं
  • विकलांग व्यक्ति (केवल अनुवादक ओएल और तकनीशियन पैथोलॉजी के लिए) :
    • सामान्य (UR) उम्मीदवार के लिए 10 साल तक
    • ओबीसी-एनसीएल(OBC-NCL) उम्मीदवार के लिए 13 साल तक
    • एससी / एसटी (SC/ST) उम्मीदवार के लिए 15 साल तक

NCL Trainee Vacancy Details 2026

NCL Trainee एचईएमएम ऑपरेटर, पैरामेडिकल और ओवरसियर Recruitment 2026 NCL Vacancy 2026 के तहत निम्नलिखित पदों पर भर्ती निकाली गई है | जो नीचे इस तालिका में कुल रिक्तियां और कुल पदों की संख्या दिया गया है |

NCL HEMM Operator (Trainee) कुल 472 पद
पदों के नामकुल पद
डम्पर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)308
ग्रेडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)34
डोज़र ऑपरेटर (प्रशिक्षु)52
क्रेन ऑपरेटर (प्रशिक्षु)17
पे लोडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)18
सरफेस माइनर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)43
कुल472
Paramedical Staff (Trainee) कुल 75 पद
स्टाफ नर्स (प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी47
फार्मासिस्ट (प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी04
तकनीशियन (पैथोलॉजिकल)(प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी12
तकनीशियन (डेंटल )(प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-डी02
फ़िज़ियोथेरेपिस्ट (प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी04
तकनीशियन (रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री) (प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-डी01
तकनीशियन (रेडियोग्राफर)(प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी03
जूनियर तकनीशियन(ईसीजी)(प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-डी02
कुल75
Overseer (Civil), टी & एस ग्रेड सी कुल 30
ओवरसियर (सिविल), टी & एस ग्रेड सी30
कुल योग577

NCL Trainee Recruitment 2026-Eligibility Criteria

Educational Qualification:

  • HEMM Operator (Trainee): सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सेकेंडरी/ हायर सेकेंडरी स्कूल से मेट्रिक/हाई स्कूल या उसके बराबर पास होना चाहिए | भारतीय राज्य के RTA/RTO से वैलिड HMV/ट्रांसपोर्ट लाइसेंस जारी किया गया हो |
  • Staff Nurse (Trainee) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से 10+2 पास, बीएससी नर्सिंग में स्नातक,जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा और राज्य के नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन होना चाहिए
  • Pharmacist (Trainee) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 विज्ञान संकाय में पास और फार्मेसी में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए और साथ में फार्मेसी एक्ट 1948 के तहत फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन होना चाहिए |
  • तकनीशियन (पैथोलॉजिकल) (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पैथोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए |
  • तकनीशियन (डेंटल) (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड-डी:सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2/इंटरमीडिएट, डेंटल चिकित्सा में डिप्लोमा होना चाहिए |
  • फ़िज़ियोथेरेपिस्ट (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फ़िज़ियोथेरेपिस्ट में डिप्लोमा (3 साल का पाठ्यक्रम)
  • टेक्नीशियन (रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री(ट्रेनी) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2, रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री में डिप्लोमा |
  • तकनीशियन (रेडियोग्राफर) (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड-डी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा |
  • जूनियर तकनीशियन (ईसीजी) (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड -डी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2/इंटरमीडिएट, ईसीजी तकनीशियन के रूप में न्युरोफिजिशियन के साथ 2 साल का अनुभव जो अस्पताल नर्सिंग होम ईसीजी सुविधा उपलब्ध कराया गया हो |
  • ओवरसियर (सिविल) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मीट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना और सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए |

NCL Trainee HEMM Operator Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपने Northern Coalfields Limited(NCL) HEMM Operator (Trainee) Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं | NCL भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं |

डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट ncl.cil.in पर जाएं |
  2. Recruitment/ Career सेक्शन खोलें |
  3. “HEMM Operator (Trainee) Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें |
  4. उम्मीदवार अपना Registration Number/ Application Number और Password या Date of Birth दर्ग करें |
  5. अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, तिथि और रिपोर्टिंग समय की जाँच करें |
  6. Capcha भरकर लॉग इन/सबमिट बटन पर क्लिक करें |
  7. स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखाई देगा |
  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए “Download” बटन पर क्लिक करें | भविष्य के उपयोग के लिए और परीक्षा केंद्र में ले जाने के लिए उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें |

NCL Trainee Recruitment-Selection Process

NCL Trainee Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह पारदर्शी व मेरिट आधारित प्रक्रिया के हिसाब से किया जाएगा | इस भर्ती में अलग-अलग चरणों के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा इस भर्ती में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरा किया जाएगा |

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT):
    • HEMM Operator (Trainee) के सभी पदों के लिए 90 मिनट की अवधि के लिए कुल 100 अंकों का होगा |
    • Paramedical Staff & Overseer (Civil): प्रत्येक पद के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित किया जाएगा | 90 मिनट की अवधि के लिए 100 अंकों का होगा जिसमे दो खंड होंगे ; खंड-अ में तकनिकी ज्ञान से 70 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और खंड- ब में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता,तर्क, व्याकरण/शाब्दिक क्षमता और मानसिक क्षमता एवं मात्रात्मक योग्यता से 30 प्रश्न होंगे |
    • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा
    • प्रश्न पत्र द्विभाषी होंगे (हिंदी & अंग्रेजी) हिंदी भाषा के किसी भी त्रुटि के मामले में अंग्रेजी संस्करण को वैध माना जाएगा
    • न्यूनतम योग्यता अंक: अनारक्षित/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 50 अंक; अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पूर्व सैनिक/ अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर)/ पीडब्लूबीडी – 40 अंक
    • हर पदों के श्रेणी के लिए बराबरी (टाई) होने पर ( मेट्रिक के अंक, जन्मतिथि, अनुभाग-A के अंक, वर्णमाला नाम के क्रम के आधार पर चयन किया जाएगा
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सफल समापन के बाद उसका परिणाम NCL की आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
  • डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV): केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने CBT परीक्षा कट-ऑफ के अनुसार पास की है, उन्हें मेरिट के आधार पर मूल दस्तावेज़/प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट: चयनित उम्मीदवारों को CIL के Medical Attendance Rules के अनुसार मेडिकल रूप से फिट पाया जाना अनिवार्य होगा। मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी है, तभी अंतिम चयन मान्य होगा।

NCL Trainee Exam 2026-विषयवार प्रश्न वितरण

विषयप्रश्नअंक
सम्बंधित ट्रेड/ तकनिकी7070
सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स1010
रीजनिंग1010
गणित1010
कुल 100100

Note: प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा |

NCL Trainee Admit Card 2026: Important Knowledge

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड Northern Coalfields Limited (NCL) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं | प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय, रोल नंबर तथा उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होगी | परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है |

उम्मीदवार जानकारी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीयन संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर

परीक्षा की जानकारी :

  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पूरा पता
  • परीक्षा केंद्र कोड

NCL Trainee Exam 2026: महत्वपूर्ण निर्देश

  1. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60-90 मिनट पहले पहुंचें।
  2. Admit Card का प्रिंटआउट और एक मूल फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card, PAN Card, Voter ID, Passport, Driving Licence आदि) साथ लेकर जाएं।
  3. एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय एवं अन्य विवरण पहले से जांच लें।
  4. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
  5. परीक्षा हॉल में केवल अनुमत दस्तावेज एवं आवश्यक स्टेशनरी (यदि निर्देशित हो) ही लेकर जाएं।
  6. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच (Security Check) कराई जाएगी, इसलिए सहयोग करें।
  7. परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  8. परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  9. परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें और परीक्षा निरीक्षक के निर्देशों का सम्मान करें।
  10. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत परीक्षा केंद्र के अधिकारियों से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए होते हैं, इसलिए उसे पहले से ध्यानपूर्वक पढ़ लें

NCL Trainee Exam Minimum Eligibility Number

  • सामान्य वर्ग/ EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 50 अंक
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)(NCL)/ PwBD: 40 अंक (आधिकारिक नियमों के अनुसार)

NCL Trainee Admit Card 2026: Important Links

विवरणलिंक्स
एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंClick Here
परीक्षा तिथि सुचना देखेंClick Here
ऑनलाइन आवेदन लिंक्सClick Here
आधिकारिक सुचना देखेंहिंदी | अंग्रेजी
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Facebook PageClick Here
Join Instagram PageClick Here
More Admit CardsClick Here

Disclaimer: Naukari Rasta केवल सुचना प्रदान करने वाला प्लेटफ़ॉर्म है | और किसी भी भर्ती बोर्ड या परीक्षा से कोई सम्बन्ध नहीं है | ऊपर दी गई जानकारी NCL Trainee Recruitment 2026 के 9 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना पर आधारित है | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, Admit Card डाउनलोड करने तथा परीक्षा से सम्बंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की ncl.cil का नियमित रूप से अवलोकन करें | आधिकारिक सुचना ही अंतिम एवं मान्य होगी |

NCL Trainee Exam उम्मीदवारों की तैयारी के लिए कुछ सुझाव

  • जो भी Technical Subject से सम्बंधित उम्मीदवार हैं वे अपना 70% समय अपने ट्रेड में दें |
  • रोज रीजनिंग, जनरल नॉलेज और गणित का अभ्यास करें |
  • उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र एवं Mock Test अवश्य लगायें |
  • परीक्षा से पहले Admit Card में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें |

NCL Trainee Admit Card 2026-FAQs

Q.1 NCL Trainee Admit Card 2026 कब जारी हुआ?

उत्तर. Admit Card 26 जून 2026 को जारी किया गया |

Q.2 NCL Trainee Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर. NCL के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Registration Number एवं date of birth दर्ज करके अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं |

Q.3 परीक्षा केंद्र में क्या-क्या साथ ले कर जाएं?

उत्तर. उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और अगर एडमिट कार्ड में फोटो अच्छे से नहीं दिख रहा हो तो एक पासपोर्ट फोटो भी साथ ले कर जाएं |

Q.4 अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

उत्तर. सम्बंधित भर्ती प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर से तुरंत संपर्क करें |

Q.5 NCL Trainee hemm operator और अन्य पदों की परीक्षा 2026 कब है?

उत्तर. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा 6 जुलाई 2026 को होगा और यह परीक्षा एक ही पाली में होगा |

Q.6 NCL hemm operator vacancy 2026 में कुल कितनी पद हैं?

उत्तर. NCL Trainee Recruitment 2026 में HEMM ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और ओवरसियर (सिविल) के कुल 577 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top