सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ (COSA26) ने उप अंकेक्षक (Sub Auditor) पदों के लिए CG Vyapam ने लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं | जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, वे 25 जून 2026 से अपना एडमिट कार्ड व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं | लिखित परीक्षा दिनांक 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी |
CG Vyapam Sub Auditor 2026: भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार ख़त्म हो गया है | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) द्वारा CG Vyapam Sub Auditor Admit Card 2026, 25 जून 2026 से व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र (AdmitCard) डाउनलोड कर सकते हैं | CG Vyapam Sub Auditor (COSA26) भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 संभागीय जिलों में संपन्न किया जाएगा |
CG Vyapam द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ (COSA26) के कुल 69 रिक्तियों पर उप अंकेक्षक (Sub Auditor) के लिए भर्ती निकाली गई थी यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो Govt Jobs की तैयारी कर रहे हैं | और कंप्यूटर सम्बंधित कार्यों में रूचि रखते हैं | परीक्षा की तारीख 5 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा | उम्मीदवार को ध्यान देना चाहिए कि, परीक्षा केंद्र में बैठने के लिए एडमिट कार्ड का होना बहुत जरुरी हैं उसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा |

इस लेख में हम आपको इस भर्ती की प्रवेश पत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दिया गया है जैसे-परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र डाउनलोड की प्रक्रिया, परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, महत्वपूर्ण तिथियाँ और तैयारी के लिए कुश सरल टिप्स |
CG Vyapam Sub Auditor Admit Card 2026- Overview
| COSA26 Sub Auditor Admit Card 2026- Overview www.naukarirasta.com | |
|---|---|
| विवरण | जानकारी |
| विभाग का नाम | सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ |
| परीक्षा आयोजक | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर |
| पद का नाम | उप अंकेक्षक (Sub Auditor) |
| कुल पद | 69 पद |
| विज्ञापन क्रमांक | स्थापना-7/भर्ती/OF-166/2026/1640 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 29 अप्रैल 2026 से 22 मई 2026 (सायं 5:00 बजे तक) |
| त्रुटि सुधार | 22 मई से 25 मई 2026 (सायं 5:00 बजे तक) |
| प्रवेश पत्र जारी तारीख | 25 जून 2026 |
| लिखित परीक्षा तारीख | 5 जुलाई 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
CG Vyapam Sub Auditor Admit Card 2026-Direct Download Link
CG Vyapam Sub Auditor 2026 का Hall Ticket डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है | उम्मीदवार लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं |
CG Vyapam Sub Auditor Admit Card 2026 Download Link
CG VyapamSub Auditor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
CG Vyapam Sub Auditor भर्ती 2026 परीक्षा का Admit Card ऑनलाइन डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं |
- सबसे पहले उम्मीदवार व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं |
- होम पेज पर उपलब्ध “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें |
- CG Vyapam Sub Auditor Admit Card 2026 लिंक पर जाएं |
- अब लॉग इन पैनल में अपना Registration Number और Password दर्ज करें |
- कैप्चा सत्यापन फॉर्म भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें |
- आपका एडमिट कार्ड (Admit Card) स्क्रीन पर दिखाई देगा |
- एडमिट कार्ड (Admit Card) को डाउनलोड करें और उसका स्पष्ट A-4 साइज़ का प्रिंटआउट ले लें |
- परिणाम जाँच और दस्तावेज सत्यापन जैसे भविष्य के चरणों के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) को सुरक्षित रखें |
Note: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के तुरंत बाद अपना पूरा विवरण जाँच लें | किसी प्रकार की त्रुटि के लिए 24 घंटे के भीतर CG Vyapam के हेल्प डेस्क नंबर 0771-2972780 पर सुबह 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं |
CG Vyapam Sub Auditor Admit Card 2026: Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| प्रवेश पत्र जारी तिथि | 25 जून 2026 |
| परीक्षा तिथि | 5 जुलाई 2026 |
| परिणाम (Result) | सूचित किया जाएगा |
- इसे भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक रिजल्ट 2026 जारी
CG Vyapam Sub Auditor Admit Card 2026: Important Knowledge
उम्मीदवार अपना Admit Card व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं | प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय, रोल नंबर तथा उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होगी | परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए Hall Ticket साथ ले जाना अनिवार्य है |
उम्मीदवार जानकारी:
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- पंजीयन संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा की जानकारी :
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पूरा पता
- परीक्षा केंद्र कोड
CG Vyapam Sub Auditor Admit Card Exam 2026- Important Instructions:
परीक्षा के दिन से पहले:
- एडमिट कार्ड पहले से ही डाउनलोड कर लें
- परीक्षा केंद्र का सही स्थान जाँच करें
- परीक्षा केंद्र में जाने का उचित मार्ग और परिवहन की योजना बना लें
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को पहले ही व्यवस्थित कर लें
- एडमिट कार्ड की मूल प्रति अपने पास रखें
- परीक्षा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
परीक्षा के दिन:
- एडमिट कार्ड के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें | क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी |
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो) |
- परीक्षा केंद्र में काला/ नीला बाल पॉइंट पेन ले जाएं |
- उम्मीदवार परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ कोई भी एक पहचान पत्र ले जाएं | मतदान पहचान पत्र/आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें उम्मीदवार की फोटो हो मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य रहता है | मूल पहचान पत्र नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा |
- उम्मीदवार परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से पहले कम-कम 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें ताकि उनका सत्यापन एवं फ्रिस्किंग किया जा सके |
- परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश द्वार बंद हो जाता है (देर से प्रवेश की अनुमति नहीं है ) |
- सीजी व्यापम के गाइडलाइन्स के हिसाब से हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहन कर परीक्षा देने जाएं | गहरे रंग के कोई भी कपड़े न पहने जिससे आपको परीक्षा से वंचित होना पड़े |
- फुटवियर में चप्पल पहनकर जाएं |
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है |
- परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है |
- परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की संचार उपकरण, इलेक्ट्रिकल उपकरण, स्मार्ट घड़ी, पर्स, बेल्ट, पाऊच, स्कार्फ, टोपी, आदि ले जाना सख्त मना है |
- परीक्षा कक्ष में सभी उम्मीदवार अनुशासन बनाए रखें। OMR शीट सावधानीपूर्वक भरें। निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
CG Vyapam Sub Auditor Exam Date 2026
CG Vyapam Sub Auditor Exam Date 2026 भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को राज्य के कुल परीक्षा जिला 05 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा | उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुँचने की सलाह दी जाती है |
CG Vyapam Sub Auditor परीक्षा रिपोर्टिंग समय
सभी उम्मीदावारों को परीक्षा से पहले आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए सुबह 08 :30 बजे से उपस्थित होना अनिवार्य है | परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी | किसी भी असुविधा से बचने और सुचारू ढंग से परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करें के लिए सभी उम्मीदवारों का निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है |
| कार्यक्रम | समय |
|---|---|
| रिपोर्टिंग समय | सुबह 7:30 बजे से |
| मेन गेट बंद होने का समय | सुबह 9:30 बजे |
| परीक्षा शुरू होने का समय | सुबह 10:00 बजे से |
| परीक्षा समाप्ति का समय | दोपहर 12:15 बजे |
Note: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में 9:30 AM के बाद तथा मूल पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा |
CG Vyapam Sub Auditor bharti 2026 चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा CG Vyapam Sub Auditor (उप अंकेक्षक) bharti 2026 के कुल 69 पदों पर भर्ती करने के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के माध्यम से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा चयन प्रक्रिया सरल है | उम्मीदवारों का चयन निन्मलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा | परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा |
1. लिखित परीक्षा (Written Exam):-
- यह चयन प्रक्रिया का पहला और महत्वपूर्ण चरण है |
- परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाएगी |
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Question-MCQ) होंगे |
- लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी |
2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):-
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा | इस दौरान निम्न दस्तावेज की जाँच की जाएगी :-
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो पहचान पत्र
- आवेदन पत्र एवं Admit Card
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
Note: यदि कोई उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता या जानकारी गलत पाई जाती है | तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है |
3. अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List):-
दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी | अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज सत्यापन की पात्रता के आधार पर किया जाएगा |
Note: छत्तीसगढ़ Sub Auditor चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए CG Vyapam Sub Auditor भर्ती 2026 नोटिफिकेशन को भलीभांति जाँच लेवें |
- इसे भी पढ़ें:- CG Vyapam OT Technician Vacancy 2026
- इसे भी पढ़ें:- CG Transport Constable Final Answer Key & Result 2026
CG Vyapam Sub Auditor Exam Pattern 2026
CG Vyapam Sub Auditor 2026 भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी | उपलब्ध जानकारी के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन (OMR) आधारित होगी | प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे | नीचे तालिका में परीक्षा पैटर्न को पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों तथा भर्ती पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है | जिसकी अवलोकन कर परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सकते हैं |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR) |
| कुल अंक | 100 |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 100 |
| प्रश्नों के प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न |
| परीक्षा समय अवधि | 2 घंटे |
| भाषा | हिंदी,अंग्रेजी |
| ऋणात्मक अंकन | 1/4 अंक (each mistake.) |
CG Vyapam Sub Auditor Syllabus 2026
छत्तीसगढ़ सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, विभाग ने जो 69 पद सब ऑडिटर परीक्षा की भर्ती निकाली है | उसका पाठ्यक्रम चार भागों में बांटा गया है और प्रश्न पत्र भी इसी प्रकार विभाजित हैं नीचे तालिका के माध्यम से देख सकते हैं उम्मीदवार ध्यान दें तालिका के नीचे आधिकारिक Sub Auditor Vacancy 2026 का Syallbus PDF फ़ॉर्मेट में दिया गया है लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं |
| विषय (Subject) | अंक (Number) |
|---|---|
| Accounting Group | 35 |
| Auditing Group | 35 |
| Management Group | 15 |
| Economics Group | 15 |
| कुल अंक | 100 |
CG Vyapam Sub Auditor Syllabus 2026 Download PDF
CG Vyapam Sub Auditor Admit Card 2026:Important Links
| महत्वपूर्ण (विवरण) | लिंक्स (Links) |
|---|---|
| प्रवेश पत्र अधिसूचना | Click Here |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | Click Here |
| CG Vyapam Sub Auditor Syllabus | PDF Download |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Click Here |
| Join Facebook Page | Click Here |
| Join Instagram Page | Click Here |
| More Govt Jobs | Click Here |
Disclaimer: Naukari Rasta केवल सुचना प्रदान करने वाला प्लेटफार्म है और किसी भी भर्ती बोर्ड या परीक्षा सम्बन्ध नहीं है | ऊपर दी गई जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर के द्वारा 29 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना पर आधारित है | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Admit Card डाउनलोड करने तथा परीक्षा से सम्बंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की vyapamcg.cgstate.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करें | आधिकारिक सुचना ही अंतिम एवं मान्य होगी |
CG Vyapam Admit Card 2026: FAQs
Q.1 CG Vyapam Admit Card 2026 कब जारी हुआ?
उत्तर. CG Vyapam Admit Card 25 जून 2026 को CG Vyapam के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया गया है |
Q.2 CG Vyapam Sub Auditor 2026 की परीक्षा कब होगी?
उत्तर. CG Vyapam Sub Auditor 2026 की परीक्षा 5 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी |
Q.3 CG Vyapam Sub Auditor 2026 का Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर. CG Vyapam के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर Registration Number और date of birth की सहायता से AdmitCard डाउनलोड किया जा सकता है |
Q. 4 उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में क्या क्या ले जाना आवश्यक है?
उत्तर. परीक्षा केंद्र में Admit Card और एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है |








