CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026: 2292 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी सहायक शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)/CG Vyapam द्वारा सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के ई-संवर्ग तृतीय श्रेणी के 795 पद और टी-संवर्ग के 1497 कुल 2292 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है | इस भर्ती को CG Assistant Teacher Vacancy 2026 के नाम से भी जाना जा रहा है | इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 तक CG Vyapam के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर Online Application Form भर सकते हैं |

CG-Vyapam-Assistant-Teacher-Recruitment-2026
CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026

CG Teacher Bharti 2026 के अंतर्गत विभिन्न विषयों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी | भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, परीक्षा पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन करें की पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है |

यदि आप Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026 में Online Form भरना चाहते हैं, तो Application Form भरने से पहले CG Vyapam/ CGSSB की आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में दी गई पात्रता एवं अन्य महत्वपूर्ण शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरुरी है |

CG Assistant Teacher Vacancy Notification PDF 2026

CG Assistant Teacher Vacancy Notification PDF 2026 में आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और सिलेक्शन प्रोसेस एवं अन्य सभी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Notification PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी होता है, ताकि बाद में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। तो चलिए हम आसान भाषा में नोटिफिकेशन के आधार पर इसकी योग्यताओं आदि को समझते हैं।

Download to CG Assistant Teacher Vacancy Notification PDF 2026

CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026-Overview

CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026-Overview
www.naukarirasta.com
विवरणजानकारी
संगठन का नामछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) पूर्व नाम CG Vyapam
विभाग का नामलोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
पद का नामAssistant Teacher (सहायक शिक्षक-ई और टी संवर्ग सरकारी स्कूल)
कुल पद2,292 (795 ई-संवर्ग +1,497 टी-संवर्ग)
वेतनपे मेट्रिक्स लेवल-06, अराजपत्रित तृतीय श्रेणी
विज्ञापन संख्याESTB-101/207/2025/72 (Dated 16-04-2026
परीक्षा कोडLSAT26
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तिथि24 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
आयु सीमा21 से 35 वर्ष
नौकरी स्थानछत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल
परीक्षा तिथि (संभावित)11 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in/cgssb.cgstate.gov.in

Also Read: CG Vyapam Teacher Recruitment 2026: 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन शुरू

CG Assistant Teacher Vacancy 2026-Important Dates

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 के लिए Online Application प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है

EventDate
संक्षिप्त विज्ञापन16 अप्रैल 2026
आधिकारिक अधिसूचना जारी तिथि24 जुलाई 2026
ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तिथि24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार तिथि22अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक सायं 5:00 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी (संभावित तिथि)5 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
परीक्षा तिथि (संभावित तिथि)11 अक्टूबर 2026 (रविवार)
परीक्षा समय सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र16 जिलों मुख्यालयों में

Note: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते CG Assistant Teacher Vacancy 2026 Apply Online प्रक्रिया पूरी कर लें |

CG Assistant Teacher Recruitment 2026 Vacancy Details

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के ई और टी संवर्ग के कुल 2,292 पदों पर भर्ती की जा रही है | उम्मीदवार सहायक शिक्षक ई और टी संवर्ग के जिले अनुसार रिक्त पदों की जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं |

सहायक शिक्षक ई-संवर्ग, अराजपत्रित तृतीय श्रेणी (पे-लेवल 06)
जिले का नामपदों की संख्या
बलोदाबाज़ार-भाटापारा80
रायपुर70
महासमुंद65
दुर्ग80
बालोद50
बेमेतरा70
राजनांदगांव70
कबीरधाम70
जांजगीर-चांपा70
मुंगेली70
रायगढ़20
बिलासपुर80
कुल योग 795
सहायक शिक्षक टी-संवर्ग, अराजपत्रित तृतीय श्रेणी (पे-लेवल 06)
जिले का नामपदों की संख्या
बस्तर125
बीजापुर105
दंतेवाडा50
कोंडागांव100
कांकेर100
नारायणपुर100
सुकमा100
सरगुजा100
सूरजपुर50
बलरामपुर-रामानुजगंज100
कोरिया100
जशपुर150
कोरबा100
रायगढ़100
गरियाबंद97
बालोद20
कुल योग 1,497

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक के ई और टी संवर्ग के कुल 2,292 पदों को वर्गवार नीचे दिया गया है |

वर्गवारपदों की संख्या
अनारक्षित वर्ग772
अनु.जन जाति999
अन्य पिछड़ा वर्ग303
अनुसूचित जाति218
कुल 2,292

Also Read: ONGC Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online for 50 Geologist & Engineer Posts

CG Assistant Teacher Vacancy 2026: Eligibility Criteria

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों को सहायक शिक्षक पद पर सेवा करने के लिए नीचे दी गई योग्यताओं में से किसी एक अहर्ता को पूरा करना आवश्यक होगा |

Educational Qualification:-

  • उच्चतर माध्यमिक (12वीं) में कम से कम 50% अंक तथा 2 वर्षीय D.El.Ed./D.Ed.
  • 12 वीं में कम से कम 45% अंक तथा NCTE नियमों के अनुसार 2 वर्षीय D.El.Ed.
  • 12 वीं में कम से कम 50% अंक तथा 4 वर्षीय B.El.Ed. (Bachelor of Elementary Education)
  • 12 वीं में कम से कम 50% अंक तथा 2 वर्षीय Diploma in Education (Special Education)
  • स्नातक + 2 वर्षीय D.El.Ed.

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 (Age Limit & Relaxations):

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा की गणना (01/01/2026) के आधार पर की जाएगी |

  • न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष होनी चाहिए |
  • अधिकतम आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है |
  • आयु में छूट: छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी | सभी प्रकार की छूट को मिलाकर किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए |

विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट:

  • महिला उम्मीदवार: छत्तीसगढ़ के स्थानीय महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी |
  • SC/ST/OBC (गैर-क्रीमीलेयर): आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है |
  • सरकारी कर्मचारी: जो उम्मीदवार पहले से ही छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारी हैं, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): भूतपूर्व सैनिकों को अपनी कुल आयु सीमा में से उनकी सेवा की अवधि घटने के बाद बची हुई आयु, अधिकतम आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • अन्य छूट: परिवार कल्याण कार्यक्रम के ग्रीनकार्ड धारकों को 2 वर्ष, और अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना व राज्य पुरुस्कार प्राप्त उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी |

Note: उम्मीदवार ध्यान दें सभी प्रकार की छूट को मिला कर किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 Application Fee

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए लगने वाले आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है |

वर्ग (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग (UR)₹. 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹. 250/-
अनु.जाति/अनु.जन.जाति /दिव्यांग
(SC/ST/PwD)
₹. 200/-

Note: छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उन्हें व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा | यह राशि उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा जिससे उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ऑनलाइन भुगतान किया गया था |

CG Assistant Teacher 2026 Salary

किसी भी सरकारी नौकरी में वेतनमान का बहुत ही अहम् भूमिका होती है | लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के अंतर्गत Assistant Teacher पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बहुत ही आकर्षक वेतन दिया जाएगा |

  • पे मैट्रिक्स (Pay Matrix): लेवल -06
  • चयनित उम्मीदवारों के लिए यह एक सम्मान जनक वेतनमान है, राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य भत्ते (जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि ) भी समय-समय पर जुड़ते हैं

Note: चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं | शुरुआत में नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में रखा जाएगा

CG Assistant Teacher 2026 Selection Process

CG Assistant Teacher 2026 के लिए चयन CGSSB द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (LSAT26) के आधार पर किया जाएगा।

  • इस परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, और हर एक प्रश्न के लिए एक अंक होगा।
  • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे है (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक)।
  • हर सवाल के चार विकल्प हैं; उम्मीदवारों को नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करके OMR शीट पर एक गोले को पूरी तरह से काला करना होगा।
  • नकारात्मक अंक लागू होगी: गलत जवाब देने या एक से ज़्यादा विकल्प चुनने पर 1/4 अंक काट लिया जाएगा।
  • बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों के लिए शून्य अंक दिए जाते हैं।
  • रिक्रूटमेंट डिपार्टमेंट अलग से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फ़ाइनल सिलेक्शन और अपॉइंटमेंट का काम संभालता है; ये प्रक्रियाएँ CGSSB के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती हैं।

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 Required Documents

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:-

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की अंक सूची
  • 12 वीं की अंक सूची
  • स्नातक की अंक सूची
  • B.Ed/D.El.Ed. अंक सूची
  • TET अंक सूची
  • जाति प्रमाण पत्र
  • छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र
  • पास पोर्ट साइज़ फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 Apply Online -ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 Apply Online करने के लिए पात्र उम्मीदवारों को CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Assistant Techer Recruitment 2026 (LSAT26) के आवेदन लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा | आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज सही-सही दर्ज करें |

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in or cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं |
  2. अगर आपने पहले से रजिस्टर नहीं किया है, तो नया ऑनलाइन प्रोफ़ाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. हल्के बैकग्राउंड वाली हाल ही की एक फ़ोटो jpg/jpeg फ़ॉर्मेट में अपलोड करें (फोटो साइज़ कम से कम 50 kb, ज़्यादा से ज़्यादा 100 kb)।
  4. स्कैन किए गए हस्ताक्षर को JPG/JPEG फ़ॉर्मैट में अपलोड करें (कम से कम 50 KB, ज़्यादा से ज़्यादा 100 KB)।
  5. LSAT26 सहायक शिक्षक रिक्ति परीक्षा चुनें और अपने प्रोफ़ाइल रजिस्ट्रेशन के आधार पर ज़रूरी आवेदन विवरण भरें।
  6. अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फ़ीस का भुगतान करें।
  7. दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से देखें और आवेदन पूरा करने के लिए “Submit” पर क्लिक करें।
  8. सबमिट किए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

Note: ऑनलाइन आवेदन के समय जाति प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, निवास स्थान, शैक्षणिक योग्यता, विकलांगता और पूर्व-सैनिक (ex-serviceman) होने से संबंधित प्रमाण-पत्र नहीं लिए जाते हैं; इनकी जाँच बाद में भर्ती करने वाली एजेंसी द्वारा की जाएगी। उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी के लिए CGSSB ज़िम्मेदार नहीं है; इसलिए, आवेदकों को फ़ॉर्म सावधानीपूर्वक भरना होगा।

CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026-Important Links

EventLinks
ऑनलाइन आवेदनClick Here
संक्षिप्त विज्ञापनClick Here
आधिकारिक अधिसूचना PDFClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Telegram ChannelJoin Now
WhatsApp ChannelJoin Now
Facebook PageJoin Now
More Govt JobsClick Here

CG Assistant Vyapam Teacher Recruitment 2026-FAQs

Q1. CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026 में कितने पद हैं ?

Ans: CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 2,292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती की जा रही है |

Q2. CG Assistant Teacher Vacancy 2026 के आवेदन कब शुरू हुए?

Ans: CG Assistant Teacher Vacancy 2026 के ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं |

Q3. CG Assistant Teacher Recruitment 2026 की Last Date क्या है?

Ans. CG Assstant Teacher Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 है |

Q4. Assistant Teacher 2292 Vacancy 2026 का परीक्षा कोड क्या है?

Ans. Assistant Teacher 2292 Vacancy 2026 का परीक्षा कोड LSAT26 है |

Q5. Assistant Teacher Vacancy 2026 Apply Online कैसे करें?

Ans. उम्मीदवार CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर CG Assistant Teacher Recruitment 2026/ LSAT26 के आवेदन लिंक के माध्यम से Online Form भर सकते हैं |

Q6. CG Assistant Teacher Vacancy 2026 में Salary कितनी है?

Ans. CG Assistant Teacher पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार Pay Matrix Level-06 वेतनमान निर्धारित किया गया है |

Q7. क्या Teacher Recruitment 2026 और Assistant Teacher भर्ती अलग हैं?

Ans. हाँ | CG Teacher Recruitment 2026 और Assistant Teacher Recruitment 2026 अलग-अलग भर्ती हैं | इनके पद, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया अलग है |

Q7. CG सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन प्रक्रिया दो घंटे की लिखित परीक्षा पर आधारित है, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव-टाइप (बहुविकल्पीय) प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के लिए एक अंक होगा और गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Q8. CG सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

Ans. 21- 35 वर्ष |

Q9. सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

Ans. अनारक्षित वर्ग लिए ₹350, OBC के लिए ₹250 और SC/ST/PWDउम्केमीदवारों लिए ₹200।

Q10. सहायक शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा की तारीख कब है?

Ans. परीक्षा संभावित 25 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Scroll to Top