राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026) के तहत विज्ञान भवन में 5 सितंबर को 48 उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जो पुरे भारत वर्ष में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और योगदान को मान्यता देगा |
National Teachers Award 2026 (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है | यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 5 सितंबर 2026 (शिक्षक दिवस) को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे | इस पुरस्कार का उदेश्य ऐसे शिक्षकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना है, जिन्होंने अपने शिक्षण कार्य, नवाचार, विद्यार्थियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव, विकास और विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए गए हैं |

इस वर्ष, 2026 में भारत भर के कुल 48 उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है | चयनित शिक्षकों में कुल 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं | इन शिक्षकों का चयन विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय शैक्षणिक संगठनों से किया गया है |
ये पुरस्कार शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष उन शिक्षकों को सम्मानित करें के लिए दिए जाते हैं, जिन्होंने विद्यालय शिक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किए होते हैं |
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 का उद्देश्य
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य देश के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सम्मानित करना है। यह पुरस्कार शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने, नई शिक्षण पद्धतियां अपनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करता है।
National Teachers Award 2026 की प्रमुख जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पुरस्कार का नाम | राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 |
| English Name | National Teachers Award 2026 |
| कुल चयनित शिक्षक | 48 |
| पुरुष शिक्षक | 26 |
| महिला शिक्षक | 22 |
| ऑनलाइन सेल्फ-नॉमिनेशन आमंत्रित | 15 जून से 10 जुलाई 2026 |
| पुरस्कार समारोह | 5 सितंबर 2026 |
| अवसर | शिक्षक दिवस |
| समारोह स्थल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली |
| सम्मानित करने वाली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी |
| आधिकारिक वेबसाइट | Visit Now |
किन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है?
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऐसे शिक्षकों को चुना जाता है, जिन्होंने अपने विद्यालय और विद्यार्थियों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो। इसमें शिक्षण में नवाचार, विद्यार्थियों की उपलब्धियों में सुधार, शिक्षा के प्रति समर्पण और विद्यालय के विकास में योगदान जैसे पहलुओं को महत्व दिया जाता है।
इस पुरस्कार के माध्यम से शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलती है, और अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 का महत्व
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं है, बल्कि यह देश के शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। एक शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
National Teachers Award 2026 ऐसे ही उत्कृष्ट शिक्षकों के प्रयासों को सम्मानित करने और उनके प्रेरणादायक कार्यों को देश के सामने लाने का अवसर है।
National Teachers Award 2026: 48 शिक्षकों का चयन
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने उत्कृष्ट शिक्षण, नवाचार, विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास और स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में योगदान को मान्यता देने के लिए 48 शिक्षकों का चयन किया है।
छत्तीसगढ़ से किस शिक्षक का चयन हुआ?
छत्तीसगढ़ से सुश्री सुनीता यादव को National Teachers Award 2026 के लिए चुना गया है। वह शासकीय माध्यमिक शाला खिचड़ी (Govt M.S. Khichari) से संबंधित हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।
उत्तर प्रदेश से 3 शिक्षक चयनित
उत्तर प्रदेश से इस वर्ष तीन शिक्षकों का चयन हुआ है:
- डॉ. रेनू त्रिपाठी – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजय नगर, गाजियाबाद
- डॉ. इफ्तिखार खान – राजकीय इंटर कॉलेज, बलिया
- सुश्री शालिनी कुशवाहा – कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद
उत्तर प्रदेश इस वर्ष सबसे अधिक चयनित शिक्षकों वाले राज्यों में शामिल है।
बिहार और मध्य प्रदेश से 2-2 शिक्षक
बिहार से खुशबू कुमारी और पुष्पा प्रसाद का चयन हुआ है।
मध्य प्रदेश से डॉ. अर्चना शुक्ला और शैलेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
National Teachers Award 2026 Winners List – पूरी सूची
National Teachers Award 2026 में चयनित 48 शिक्षकों की सूची नीचे तालिका में दी गई है:
| क्र. | शिक्षक का नाम | राज्य/संगठन | स्कूल/संस्थान |
| 1 | Shri J Prakash Rao | अंडमान एवं निकोबार | PM SHRI GMSSS Mayabunder, Pokadera |
| 2 | Shri Rajesh Kouluri | आंध्र प्रदेश | MPPS Chinamallupeta |
| 3 | MS. Yaku Tame | अरुणाचल प्रदेश | Govt Secondary School, G-Sector Naharlagun, Papumapre District |
| 4 | Shre Rajesh Bordoloi | असम | Adarsha Tribal Higher Secondary School, Jorhat, Kalbari |
| 5 | MS. Khushboo Kumari | बिहार | Urdu Primary School Bidaydih |
| 6 | MS. Pushpa Prasad | बिहार | Middle School Kuchaikote Kanya |
| 7 | MS. Radha Rajesh | C.I.S.C.E. | New Horizon Public School, Indiranagar |
| 8 | MS. Sangeeta Yadav | CBSE | St. Joseph’s Convent Sr. Sec. School |
| 9 | Shri Ravi Jaiswal | चंडीगढ़ | Govt Model High School, Maloya Colony |
| 10 | MS. Sunita Yadav | छत्तीसगढ़ | Govt M.S. Khichari |
| 11 | MS. Patel Purnima Mohanlal | दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव | GHS Dalwada |
| 12 | MS. Suman Goel | दिल्ली | GSKV Pooth Kalan |
| 13 | Md. Zafar Alam | EMRS | EMRS Karanjia, Binuria |
| 14 | Shri Mahadev Hanamant Shinde | गोवा | Gujarati Samaj-Special School, Aquem |
| 15 | Shri Nitin Kumar Mahendrakumar Pathak | गुजरात | Rangpur Primary School |
| 16 | Shri Anil Kaushik | हरियाणा | GMSSSS Sanghi, Rohtak |
| 17 | MS. Manjari V. Mahajan | हिमाचल प्रदेश | Govt Senior Secondary School, Bhaleth |
| 18 | Mohd Ayaz Raina | जम्मू-कश्मीर | HSS Dalhori |
| 19 | MS. Munmun Bhattacharjee | झारखंड | MS Barmasia |
| 20 | MS. Rathnakumari S. | कर्नाटक | Govt Higher Primary School Samatagaru |
| 21 | MS. Amutha J. | KVS | PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 2, Madurai |
| 22 | Dr. Manisha Khetrapal | KVS | PM SHRI KV NFR Rangiya |
| 23 | Shri Sunil Kumar KP | केरल | GHSS Irikkur |
| 24 | Shri Mohd Mustafa Kumal | लद्दाख | Govt Middle School Zgangjing, Sankoo |
| 25 | Dr. Archana Shukla | मध्य प्रदेश | Govt Mahatma Gandhi Sandipani Hr. Sec. School, Bhopal |
| 26 | Shri Shailendra Pratap Singh | मध्य प्रदेश | Government Middle School Kanjwar |
| 27 | Dr. Kavita Narsingrao Gitte | महाराष्ट्र | Sane Guruji Niwasi Vidyalaya, Kaij |
| 28 | MS. Kunda Jayawant Bachhav | महाराष्ट्र | NMC School No. 18, Anandwali |
| 29 | Shri Wanglembam Gobin Singh | मणिपुर | Laikon Upper Primary School |
| 30 | MS. Lalnunmawii | मिजोरम | Government Electric Veng High School |
| 31 | Shri R. Ronald Meru | नगालैंड | GHSS Sechu Zubza |
| 32 | Shri Vaibhav Vasantrao Kulkarni | NVS | PM SHRI Jawahar Navodaya Vidyalaya, Latur |
| 33 | Shri Padaraj Umakanta Nayak | ओडिशा | Govt High School Alipingal |
| 34 | Shri Ganesan S. | पुडुचेरी | Viduthalai Veerar R Seenuvasan Govt High School Mettupalayam |
| 35 | Shri Dinesh Kumar | पंजाब | Govt Victoria Girls Senior Secondary School, Patiala |
| 36 | Dr. Divyendu Sen | राजस्थान | Mahatma Gandhi Govt School, Pachpahar |
| 37 | Dr. Vartika Gulati | राजस्थान | GGUPS Tumli Ka Bas Chaksu, Jaipur |
| 38 | Shri Shivprasad Arvind Tingare | सैनिक स्कूल | Sainik School Satara |
| 39 | MS. Sushma Tamang | सिक्किम | PM SHRI Govt Senior Secondary School, Dikling |
| 40 | Shri Thanga Raj M. | तमिलनाडु | Panchayat Union Primary School, Puliyampatti |
| 41 | MS. Bhavani Bompelly | तेलंगाना | MPPS Girls Gandhari |
| 42 | Shri Ranjan Debnath | त्रिपुरा | PM SHRI Sabroom Girls HS School |
| 43 | Dr. Renu Tripathi | उत्तर प्रदेश | Govt Balika Inter College, Vijay Nagar |
| 44 | Dr. Iftkhar Khan | उत्तर प्रदेश | Government Inter College, Ballia |
| 45 | MS. Shalini Kushwaha | उत्तर प्रदेश | Composite School Rasoolabad |
| 46 | Shri Gabar Singh | उत्तराखंड | Govt UPS Musyakhand |
| 47 | Shri Palash Chowdhury | पश्चिम बंगाल | Sri Ramkrishna Sarada Vidyapith Primary School |
| 48 | Shri Santanu Patra | पश्चिम बंगाल | Govt Model School, Nayagram Block |
National Teachers Award 2026 कब दिया जाएगा?
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 का मुख्य समारोह 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चयनित 48 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और SWAYAM PRABHA चैनलों पर किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के वेबकास्ट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
National Teachers Award 2026 की चयन प्रक्रिया
पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रक्रिया में जिला/क्षेत्रीय स्तर, राज्य/संगठन स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर चयन शामिल था।
2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया में शिक्षकों से ऑनलाइन सेल्फ-नॉमिनेशन आमंत्रित किए गए थे। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 15 जून से 10 जुलाई 2026 तक निर्धारित थी। इसके बाद जिला/क्षेत्रीय और राज्य/संगठन स्तर पर शॉर्टलिस्टिंग तथा राष्ट्रीय ज्यूरी के माध्यम से अंतिम चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया का संक्षिप्त क्रम
ऑनलाइन आवेदन/नामांकन → जिला/क्षेत्रीय चयन → राज्य/संगठन चयन → राष्ट्रीय ज्यूरी → अंतिम चयन
National Teachers Award का उद्देश्य
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान देना है।
यह पुरस्कार ऐसे शिक्षकों के योगदान को प्रोत्साहित करता है जिन्होंने शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार, विद्यार्थियों के समग्र विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने 2026 की आवेदन प्रक्रिया में भी शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और विद्यार्थियों के holistic development को पुरस्कार का प्रमुख उद्देश्य बताया था।
2026 में किन संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं?
National Teachers Award 2026 की सूची में विभिन्न प्रकार के स्कूलों और संगठनों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से:
- राज्य सरकार के स्कूल
- केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल
- PM SHRI Schools
- केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
- नवोदय विद्यालय समिति (NVS)
- सैनिक स्कूल
- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS)
- CBSE से संबद्ध स्कूल
- CISCE से संबद्ध स्कूल
National Teachers Award 2026- Important Link
| Event | Links |
|---|---|
| National Teachers Award Winner List 2026 | Click Here |
| Official Website PIB | Click Here |
| Telegram Channel | Join Now |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| Facebook Page | Join Now |
| More Careers Update | Naukari Rasta |
FAQs – National Teachers Award 2026
Q1. National Teachers Award 2026 के लिए कितने शिक्षकों का चयन हुआ है?
वर्ष 2026 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए कुल 48 शिक्षकों का चयन किया गया है।
Q2. National Teachers Award 2026 कब दिया जाएगा?
पुरस्कार समारोह 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के दिन आयोजित होगा।
Q3. National Teachers Award 2026 कहां आयोजित होगा?
समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
Q4. National Teachers Award 2026 किसके द्वारा दिया जाएगा?
चयनित शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी।
Q5. National Teachers Award 2026 में छत्तीसगढ़ से किसका चयन हुआ है?
छत्तीसगढ़ से सुनीता यादव, शासकीय माध्यमिक शाला खिचड़ी, का चयन हुआ है।
Q6. National Teachers Award 2026 में कुल कितनी महिला शिक्षक हैं?
इस वर्ष चयनित 48 शिक्षकों में 22 महिला शिक्षक और 26 पुरुष शिक्षक शामिल हैं।



