IBPS PO Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online for 6715 PO/MT Posts

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने CRP PO/MT-XVI (Common Recruitment Process for Probationary Officers/Management Trainees) वर्ष 2027-28 की रिक्तियों के लिए IBPS PO Recruitment 2026 के तहत पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के माध्यम से Probationary Officer (PO) और Management Trainee (MT) पदों के लिए IBPS के आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर notification जारी कर दिया गया है | आवेदन करने की आखिरी तिथि 21 जुलाई 2026 है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक निर्धारित तिथि के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

IBPS-PO-Recruitment-2026-jpg
IBPS PO Recruitment 2026

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता को जांच करके ही फॉर्म भरे। इस आर्टिकल में हम आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन के आधार पर IBPS PO Vacancy 2026, IBPS PO Notification 2026, IBPS Apply Online, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आसान शब्दों में बताएंगे।

IBPS PO Recruitment 2026 Overview

IBPS PO Recruitment 2026 Overview
www.naukarirasta.com
संगठन का नामInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
भर्ती विज्ञापन संख्याCRP PO/MT XVI
भर्ती का नाम        Probationary Officer/Management Trainee
कुल पद6715 पद                   
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षाअगस्त 2026
मुख्य परीक्षाअक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू / दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS PO Recruitment 2026: Important Dates

कार्यक्रम (Event)तिथि
Notification जारी30 जून 2026
Online आवेदन शुरू1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
उम्मीदवारों द्वारा आवेदन में संशोधन के लिए संपादन विंडोपंजीकरण बंद होने के बाद 2 दिनों तक (आधिकारिक आईबीपीएस वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा)
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा (Mains)अक्टूबर 2026
साक्षात्कार (Interview)नवम्बर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंटजनवरी 2026

IBPS PO Vacancy 2026

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) के द्वारा IBPS PO Vacancy 2026 के तहत अलग-अलग सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान बैंक अपनी जरूरत के अनुसार पोस्ट जारी करते हैं। 2026 में इस भर्ती में मुख्य रूप से निम्न पोस्ट शामिल है। Probationary Officer (PO), और Management Trainee (MT) इस भर्ती के लिए कुल 6715 पदों के लिए घोषित किए गए हैं | इस वर्ष 2027-2028 में कुल 11 बैंकों को इस भर्ती में शामिल किया गया है जो इस प्रकार है।

IBPS PO CRP PO/MT- XVI Recruitment 2026 Category Wise Vacancy Details

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6715 पदों पर भर्ती की जाएगी | इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भाग लिया है | नीचे तालिका में वर्गवार पदों को बांटा गया है |

Participating BanksSCSTOBCEWSURTotal
Bank of Baroda 2851425131907701900
Bank of India 753713550203500
Bank of Maharashtra 165822971104461100
Canara bank 2251124051506081500
Central bank of india 753713550203500
Indian bankNRNRNRNRNRNR
Indian overseas Bank 844114854223550
Punjab National Bank 763813650204504
Punjab & Sind Bank2413471562161
Uco BankNRNRNRNRNRNR
Union Bank of IndiaNRNRNRNRNRNR
Total1009502181666927196715

IBPS PO Notification 2026

IBPS PO Notification 2026 में आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और सिलेक्शन प्रोसेस एवं अन्य सभी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी पोस्ट के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी होता है ताकि बाद में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। तो चलिए हम आसान भाषा में नोटिफिकेशन के आधार पर इसकी योग्यताओं आदि को समझते हैं।

IBPS PO Jobs 2026 Eligibility Criteria

IBPS PO Jobs 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना जरूरी होता है।

  • Educational Qualification:- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास होना जरुरी है |
  • Nationality Citizenship:- उम्मीदवार को निम्न में से कोई एक होना चाहिए |
    • भारत का नागरिक या
    • नेपाल का एक विषय या
    • भूटान का विषय या
    • एक तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आया था या
    • भारतीय मूल का कोई व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, तंजानिया (पूर्व में तांगानिका और ज़ांज़ीबार), ज़ाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो, बशर्ते कि उपरोक्त श्रेणियों (ii), (iii), (iv) और (v) से संबंधित उम्मीदवार वह व्यक्ति हो जिसके पक्ष में भारत सरकार द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया गया हो।

Age Limit (as on 01-07-2026)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है।

Application Fee

आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गयाहै।

कैटेगरी फीस 
SC/ST/PwBD₹175
General/OBC/EWS₹850

IBPS PO Recruitment 2026: Selection Process

IBPS PO Recruitment 2026 के अनुसार उम्मीदवारों का चयन संबंधित पद के अनुसार अलग-अलग चरणों में किया जाता है। हालांकि अधिकांश अधिकारी लेवल की भर्तियों में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है।

Preliminary Examination:- यह इस परीक्षा का पहला चरण है जिसमें सफल होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Main Examination:- मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों के विषय ज्ञान तार्किक क्षमता और बैंकिंग जागरूकता के साथ-साथ भाषा कौशल का भी मूल्यांकन किया जाता है इसके बाद का चरण होता हैइंटरव्यू।

Interview / Document Verification:- PO और MT अधिकारी पदों के लिए मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू का चरण होता है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही अंतिम चयन कर लिया जाता है।

IBPS PO Exam Pattern 2026

A. Preliminary Exam (Objective Test)

SubjectQuestionsMarks Test Time
English Language303020 minutes
Quantitative Aptitude353520 minutes
Reasoning Ability353520 minutes
Total10010060 minutes

B. Mains Examination (Objective & Descriptive)

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा का चरण आता है जिसमें आपको सामान्य वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग, डाटा एनालिसिस, अंग्रेजी भाषा और अन्य सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न संबंधित पद के आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया जाता है।

SubjectQuestionsMarksTest Time
Reasoning406045 minutes
General/Economy/Banking Awareness/Digital/Financial Awareness including RBI506035 minutes
English Language402035 minutes
Data Analysis & Interpretation406045 minutes
Total170200160 minutes
Descriptive Paper* (Essay & Comprehension)022530 minutes

IBPS PO Syllabus 2026

Reasoning Ability

  • Seating Arrangement
  • Puzzles
  • Coding-Decoding
  • Blood Relation
  • Syllogism
  • Direction Sense
  • Inequality

Quantitative Aptitude

  • Simplification
  • Number Series
  • Percentage
  • Profit and Loss
  • Time and Work
  • Time, Speed and Distance
  • Data Interpretation

English Language

  • Reading Comprehension
  • Cloze Test
  • Error Detection
  • Fill in the Blanks
  • Para Jumbles
  • Vocabulary

General / Banking Awareness

  • Current Affairs
  • Banking Awareness
  • Financial Awareness
  • Static GK
  • Government Schemes

IBPS PO Salary 2026

आईबीपीएस के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को संबंधित बैंकों और पद के अनुसार सैलरी मिलती है जैसे उदाहरण के तौर पर Probationary ऑफिसर के पोस्ट पर शुरुआती बेसिक वेतन के साथ महंगाई भत्ता मकान किराए भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधा मिलती हैं।

  • Probationary Officer/ Management Trainee:- Basic Pay: ₹ 48480-2000/ 7-62480-2340/2-67160-2680/ 7-85920

IBPS PO Apply Online 2026

उम्मीदवार नीचे दिए जाने वाले आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 
  • उसके बाद ”Career” सेक्शन में CRP PO/MTs-XVI लिंक को क्लिक करें और Apply Online करें |
  • न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • आवेदन फार्म में मांगी जाने वाली सभी जानकारी सही-सही तरीके से भरे। 
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन तरीके से भुगतान करें। 
  • सही जानकारी देख लेने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।

IBPS PO Recruitment 2026:Important Links

ImportantLinks
Corrigendum Regarding CRP PO/MT XVIClick Here
Updated VacanciesClick Here
ऑनलाइन आवेदन शुरूClick Here
संक्षिप्त विज्ञापनClick Here
आधिकारिक अधिसूचनाClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Teligram ChannelClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Facebook PageClick Here
सरकारी नौकरीClick Here

क्या है जरूरी दस्तावेज़

IBPS PO Recuirement Jobs के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए जैसे 

  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • स्नातक की मार्कशीट/डिग्री
  • पहचान पत्र (आधार, पैन आदि)
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव

इस परीक्षा की तैयारी के लिए नवीनतम परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार तैयारी करें, रोजाना रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी का अभ्यास करते रहें। बैंकिंग के साथ-साथ करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान रखें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को जरूर हल करें और नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें | और अपनी गलतियों का विश्लेषण करें।

निष्कर्ष

IBPS PO Recruitment 2026 बैंकिंग सेक्टर में तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है इस वैकेंसी के तहत IBPS PO Recruitment 2026 और IBPS MT Recruitment 2026 के पदों पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा। अगर आप इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी कर लेते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी समय पर शुरू करें।

IBPS PO Recruitment 2026:FAQs

Q1. IBPS PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब तक हो सकते हैं?

उत्तर. आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है आप तब तक आवेदन कर सकते हैं।

Q2. IBPS PO Recruitment 2026 में किन पदों पर भर्ती होगी?

उत्तर. इस भर्ती अभियान के तहत Probationary Officer/ Management Officer के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

 Q3. IBPS PO/MT Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।

Q4. क्या IBPS PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे?

उत्तर हां आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में ही होंगे।

Q5. IBPS PO Recruitment 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. www.ibps.in पर क्लिक करके आप आवेदन कर सकते हैं यह आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top