NCL Trainee Recruitment 2026:NCL Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी हिंदी में

NCL Trainee Recruitment 2026: अगर आप Govt Jobs 2026 की तैयारी कर रहे हैं और एक भरोसेमंद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो Coal Inda Limited (CIL) की सहायक कंपनी नोर्दर्न कोल फ़ील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अपने9 अप्रैल 2026 को अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नोटिफिकेशन जारी किया गया है | NCL Trainee Recruitment 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है | Northern Coalfields Limited Recruitment 2026 के तहत विभिन्न ट्रेनी के कुल 577 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ITI, Diploma और Graduate पास उम्मीदवार NCL के आधिकारिक वेबसाइट https://www.nclcil.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

NCL Trainee Recruitment 2026
NCL Trainee Recruitment 2026

यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो Latest Govt Jobs in India की तलाश में हैं और कोल सेक्टर में अपना करियर बनाना कहते हैं | इस आर्टिकल में आपको NCL Vacancy 2026, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी |

NCL Trainee Recruitment 2026 Notification PDF

NCL Notification PDF जारी कर दिया गया है | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे आवेदन करने से पहले Northern Coalfields Limited Recruitment 2026 का पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की कोई गलती से बचा जा सके | नीचे official पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक दिया गया है |

NCL Trainee Recruitment 2026 Download PDF

NCL Trainee recruitment 2026 Overview

www.naukarirasta.com
विवरण जानकारी
संगठन का नाम कोल इंडिया लिमिटेड
सहायक कंपनी नोर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (NCL)
आधिकारिक अधिसूचना एनसीएल/सिंग/मा.स./सीधी-भर्ती/2026-27/125
परीक्षा का नाम NCL Trainee Recruitment 2026
पदों के नाम एचईएमएम ऑपरेटर ट्रेनी,पैरामेडिकल स्टाफ,ओवरसियर (सिविल)
कुल रिक्तियां 577 पद
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 9 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2026 (रात 11:00PM बजे तक)
आयु सीमा 18-30 वर्ष
वेतनमान ₹ 1502.66 से ₹ 47,330 प्रति माह
आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in

NCL Vacancy Details 2026

NCL एचईएमएम ऑपरेटर, पैरामेडिकल और ओवरसियर Recruitment 2026 NCL Vacancy 2026 के तहत निम्नलिखित पदों पर भर्ती निकाली गई है | जो नीचे इस तालिका में कुल रिक्तियां और कुल पदों की संख्या दिया गया है |

NCL HEMM Operator (Trainee) कुल 472 पद
पदों के नाम कुल पद
डम्पर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)308
ग्रेडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)34
डोज़र ऑपरेटर (प्रशिक्षु)52
क्रेन ऑपरेटर (प्रशिक्षु)17
पे लोडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)18
सरफेस माइनर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)43
कुल 472
Paramedical Staff (Trainee) कुल 75 पद
स्टाफ नर्स (प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी 47
फार्मासिस्ट (प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी04
तकनीशियन (पैथोलॉजिकल)(प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी12
तकनीशियन (डेंटल )(प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-डी 02
फ़िज़ियोथेरेपिस्ट (प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी04
तकनीशियन (रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री) (प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-डी 01
तकनीशियन (रेडियोग्राफर)(प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-सी03
जूनियर तकनीशियन(ईसीजी)(प्रशिक्षु), टी & एस ग्रेड-डी 02
कुल 75
Overseer (Civil), टी & एस ग्रेड सी कुल 30
ओवरसियर (सिविल), टी & एस ग्रेड सी 30
कुल योग 577

NCL Trainee Recruitment 2026: Important Dates

NCL Trainee Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार शुरू और समाप्त होगा | उम्मीदवारों को सभी महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान में रखकर समय से पहले ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए ताकि कोई अवसर न छूटे | नीचे दी गई तालिका में NCL Vacancy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी दी गई है |

कार्यक्रम तारीख
अधिसूचना तिथि 6 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 9 अप्रैल 2026 ( सुबह 10:00 बजे से )
आवेदन की अंतिम तिथि1 मई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
पात्र उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की संभावित तिथिवेबसाइट पर इसकी सुचना दी जाएगी
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की संभावित तिथिवेबसाइट पर इसकी सुचना दी जाएगी
परिणामों की घोषणा की संभावित तिथिवेबसाइट पर इसकी सुचना दी जाएगी

NCL Trainee Recruitment 2026-Eligibility Criteria

Educational Qualification:

  • HEMM Operator (Trainee): सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सेकेंडरी/ हायर सेकेंडरी स्कूल से मेट्रिक/हाई स्कूल या उसके बराबर पास होना चाहिए | भारतीय राज्य के RTA/RTO से वैलिड HMV/ट्रांसपोर्ट लाइसेंस जारी किया गया हो |
  • Staff Nurse (Trainee) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से 10+2 पास, बीएससी नर्सिंग में स्नातक,जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा और राज्य के नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन होना चाहिए
  • Pharmacist (Trainee) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 विज्ञान संकाय में पास और फार्मेसी में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए और साथ में फार्मेसी एक्ट 1948 के तहत फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन होना चाहिए |
  • तकनीशियन (पैथोलॉजिकल) (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पैथोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए |
  • तकनीशियन (डेंटल) (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड-डी:सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2/इंटरमीडिएट, डेंटल चिकित्सा में डिप्लोमा होना चाहिए |
  • फ़िज़ियोथेरेपिस्ट (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फ़िज़ियोथेरेपिस्ट में डिप्लोमा (3 साल का पाठ्यक्रम)
  • टेक्नीशियन (रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री(ट्रेनी) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2, रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री में डिप्लोमा |
  • तकनीशियन (रेडियोग्राफर) (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड-डी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा |
  • जूनियर तकनीशियन (ईसीजी) (प्रशिक्षु) टी & एस ग्रेड -डी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2/इंटरमीडिएट, ईसीजी तकनीशियन के रूप में न्युरोफिजिशियन के साथ 2 साल का अनुभव जो अस्पताल नर्सिंग होम ईसीजी सुविधा उपलब्ध कराया गया हो |
  • ओवरसियर (सिविल) टी & एस ग्रेड-सी: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मीट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना और सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए |

Age Limit: As on 01-05-2026

NCL Trainee 2026 भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित किया गया है उम्मीदवारों को उसका पालन करना जरुरी है | सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट प्रदान किया जाएगा |

मानदंड आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष
  • आयु सीमा मानदंड निर्धारित करने की कट–ऑफ तिथि आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि यानि 01-05-2026 होगी |
  • महत्वपूर्ण तिथि यानि 01-05-2026 को आवेदक (विभागीय उम्मीदवारों को छोड़कर ) की वास्तविक ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष से अघिक नहीं होगी |
  • विभागीय उम्मीदवारों अर्थात कोल इंडिया कंपनी या इसकी सहायक कंपनियों के किसी भी कर्मचारी के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी, जिसके पास अपेक्षित योग्यता होगी |

Age Relaxation:

  • UR/EWS : कोई छूट नहीं
  • OBC (Non-Creamy Layer) Central List : 3 वर्ष छूट
  • SC/ST : 5 वर्ष छुट
  • Ex-Servicemen (EWS) : रक्षा सेवाओं में प्रदान की गई सेवा की वास्तविक अवधि + 3 वर्ष
  • विभागीय उम्मीदवार (सीआईएल और इसकी सहायक कंपनियों के सभी कर्मचारी) : कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं
  • विकलांग व्यक्ति (केवल अनुवादक ओएल और तकनीशियन पैथोलॉजी के लिए) :
    • सामान्य (UR) उम्मीदवार के लिए 10 साल तक
    • ओबीसी-एनसीएल(OBC-NCL) उम्मीदवार के लिए 13 साल तक
    • एससी / एसटी (SC/ST) उम्मीदवार के लिए 15 साल तक

NCL Trainee Vacancy 2026: Salary Structure

NCL Trainee Vacancy 2026 इस भर्ती में जो उम्मीदवार चयनित होंगे उनके लिए आकर्षक वेतन के साथ-साथ जितने भी (PSU) Public Sector Undertaking के कई सुविधाएँ भी मीलेंगे यह नौकरी न केवल स्थिरता प्रदान करती है बल्कि बेहतरीन करियर ग्रोथ का अवसर भी देती है |

NCL Post Wise Salary:

NCL Trainee Recruitment 2026 सैलरी की बात करें तो ग्रेड सी और पैरामेडिकल स्टाफ पदों को निश्चित मासिक वेतन दिया जाता है, जबकि सभी ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर दैनिक वेतन प्रणाली लागू होगी |

  • ग्रेड सी और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए एक निश्चित मासिक वेतन ₹ 47,330 प्रति माह लागू
  • ऑपरेटर ट्रेनी के लिए दैनिक वेतन ₹ 1502.66 प्रति दिन लागू

NCL Trainee Additional Benefits

नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड कंपनी में सरकारी नौकरी केवल वेतन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई अन्य सरकारी सुविधाएँ भी शामिल होती हैं जो कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती हैं |

  • भविष्य निधि सुविधा (PF)
  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • मेडिकल सुविधा (Medical Facilty)
  • बोनस और इंसेंटिव

NCL Apply Online 2026-Application Fee

NCL Apply Online 2026 इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा |

CategoryFee
UR/OBC/EWS ₹ 1000/- + GST ₹ 180/- = ₹ 1,180/-
ST/SC/PwBD/ESM/Female/Emplyee of Coal India LimitedNo Fee
Payment ModeOnline Mode Only ( Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI) ETC.
Payment PaidNot Refunded

NCL Trainee Recruitment Selection Process

NCL Trainee Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह पारदर्शी व मेरिट आधारित प्रक्रिया के हिसाब से किया जाएगा | इस भर्ती में अलग-अलग चरणों के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा इस भर्ती में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरा किया जाएगा |

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT):
    • HEMM Operator (Trainee) के सभी पदों के लिए 90 मिनट की अवधि के लिए कुल 100 अंकों का होगा
    • Paramedical Staff & Overseer (Civil): प्रत्येक पद के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित किया जाएगा | 90 मिनट की अवधि के लिए 100 अंकों का होगा जिसमे दो खंड होंगे ; खंड-अ में तकनिकी ज्ञान से 70 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और खंड- ब में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता,तर्क, व्याकरण/शाब्दिक क्षमता और मानसिक क्षमता एवं मात्रात्मक योग्यता से 30 प्रश्न होंगे |
    • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा
    • प्रश्न पत्र द्विभाषी होंगे (हिंदी & अंग्रेजी) हिंदी भाषा के किसी भी त्रुटि के मामले में अंग्रेजी संस्करण को वैध माना जाएगा
    • न्यूनतम योग्यता अंक: अनारक्षित/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 50 अंक; अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पूर्व सैनिक/ अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर)/ पीडब्लूबीडी – 40 अंक
    • हर पदों के श्रेणी के लिए बराबरी (टाई) होने पर ( मेट्रिक के अंक, जन्मतिथि, अनुभाग-A के अंक, वर्णमाला नाम के क्रम के आधार पर चयन किया जाएगा
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सफल समापन के बाद उसका परिणाम NCL की आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
  • डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV): केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने CBT परीक्षा कट-ऑफ के अनुसार पास की है, उन्हें मेरिट के आधार पर मूल दस्तावेज़/प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट: चयनित उम्मीदवारों को CIL के Medical Attendance Rules के अनुसार मेडिकल रूप से फिट पाया जाना अनिवार्य होगा। मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी है, तभी अंतिम चयन मान्य होगा।

NCL Trainee Recruitment 2026-Important Links

Important Links
Online Apply Click Here
Official Notification PDFHindi | English
Official Website Click Here
Naukari Rasta Click Here
Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Facebook PageClick Here

How To Apply Online

  1. उम्मीदवार को NCL के आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in >> करियर >> भर्ती >> सीधी भर्ती के लिए रोजगार सुचना/विज्ञापन > लॉग इन कर ऑनलाइन आवेदन करें |
  2. रोजगार सुचना/विज्ञापन हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है | उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक भाषा का चयन कर सकते हैं |
  3. उम्मीदवार पंजीयन करें फिर आवेदन फॉर्म को ध्यान पूर्वक सभी जरुरी जानकारी के साथ भरें |
  4. ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, निम्नलिखित विवरण/दस्तावेज/ जानकारी तैयार रखें:
    • ईमेल ID,मोबाइल नंबर, व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता का विवरण
    • मेट्रिक प्रमाण पत्र /मार्कशीट/डिप्लोमा/डिग्री/मार्कशीट की स्कैन कॉपी (jpg/jpeg/pdf फ़ॉर्मेट
    • वैध जाति प्रमाण पत्र (OBC/(NCL)/ST/SC उम्मीदवारों के लिए) और आय प्रमाण पत्र (EWS उम्मीदवारों के लिए) स्कैन की गई कॉपी (यदि लागू हो) (jpg,jpeg,pdf फ़ॉर्मेट )
    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी
    • PwBD प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी
    • सभी योग्यता सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी
    • आवेदन शुल्क जमा करने के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग का विवरण (SC/ST/PwBD/ Female/EWS उम्मीदवार/कोल इंडिया कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों के लिए छूट है
    • उम्मीदवार की लेटेस्ट तस्वीर की स्कैन कॉपी 3 सप्ताह से ज्यादा पुरानी न हो
    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, काले स्याही वाले पेन से (jpg/jpeg) फ़ॉर्मेट में
    • जरुरी निर्देश पढ़ें और सहमत हूँ बटन पर क्लिक करें
    • जरुरी जानकारी (चुना गया पद, नाम, मोबाइल नंबर, और ई मेल ID भरकर रजिस्टर करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
    • अपने ई-मेल और मोबाइल नंबर पर मिले एप्लीकेशन सीक्वेंस नंबर, यूजर ID और पासवर्ड की जाँच करें
    • ई-मेल के जरिए मिले यूजर ID और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में दोबारा log in करें
    • एप्लीकेशन फॉर्म का प्रीव्यू देखें और अगर कोई सुधार करना हो, तो करें 
    • सबमिट बटन दबाएँ
    • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग (जैसा लागू हो ) के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करें
    • भविष्य के रिकॉर्ड के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें
    • एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 01 /05 /2026 को रात 11:59 PM तक है 

NCL Trainee Recruitment 2026-FAQs

Q. 1 NCL Trainee Recruitment 2026 भर्ती कब निकाली गई?

NCL Trainee Recruitment 2026 9 अप्रैल 2026 को अपने आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर नोटिफिकेशन निकाली गई है |

Q.2 क्या NCL में ट्रेनी के बाद नौकरी पक्की होती है?

हाँ, अगर उम्मीदवार सफलतापूर्वक पूरी कर लेते हैं और सभी टेस्ट पास कर लेते हैं, तो आपको नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया जाता है |

Q.3 क्या NCL ट्रेनी के दौरान सैलरी मिलती है?

हाँ, ट्रेनी के दौरान Stipend/भत्ता दिया जाता है, जो पोस्ट के अनुसार अलग-अलग हो सकता है |

Q.4 क्या NCL की नौकरी में ट्रांसफर होता है?

हाँ, शुरुआत में पोस्टिंग सिंगरौली/सोनभद्र क्षेत्र में होती है, लेकिन बाद में कंपनी की जरुरत के अनुसार ट्रांसफर किया जाता है |

Q.5 क्या NCL में महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन कुछ फील्ड जॉब्स में शारीरिक मानक लागू हो सकते हैं |

Q.6 क्या NCL में काम करना जोखिम भरा होता है?

हाँ, क्योंकि यह कोयला खनन कंपनी है, इसलिए कुछ पदों पर काम चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कंपनी सुरक्षा नियमों और उपकरणों का पूरा ध्यान रखती है |

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सुचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है | NCL Trainee Recruitment 2026 से संबंधित सभी विवरण अधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर संकलित किए गए हैं | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, आवेदन करने से पहले अधिकारिक वेबसाइट Northern Coalfields Limited का नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें | इस जानकारी में किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी | 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top