BPSSC SI Recruitment 2026 Notification Out for 150 Posts, Apply Online, Eligibility & Vacancy Details

BPSSC SI Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने अपने स्पेशल ब्रांच में पुलिस अवर निरीक्षक (Sub Inspector) के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 09/2026 का आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया गया है | इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए ख़ुशी की बात है | इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 रिक्त पदों को भरा जाएगा | लाखों बेरोजगार युवायें जो कि, सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं | वे इस भर्ती से सम्बंधित पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार से दी गई है | उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है |

bpssc-si-recruitment-2026
BPSSC SI Recruitment 2026

BPSSC SI Notification PDF 2026

BPSSC SI Notification PDF 2026 में आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और सिलेक्शन प्रोसेस एवं अन्य सभी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Notification PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी होता है, ताकि बाद में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। तो चलिए हम आसान भाषा में नोटिफिकेशन के आधार पर इसकी योग्यताओं आदि को समझते हैं।

BPSSC SI Recruitment 2026 Overview

BPSSC SI Recruitment 2026 Overview
www.naukarirasta.com
विवरणजानकारी
संगठन का नामबिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
विज्ञापन संख्या09/2026
विभागगृह विभाग (पुलिस स्पेशल ब्रांच)
पद का नामपुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग)
कुल पद150
वेतनमानलेवल-6
आवेदन शुल्क₹ 100
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नौकरी स्थानबिहार
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, (PET)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bpssc.bihar.gov.in/

BPSSC SI Recruitment 2026: Important Date

उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के भीतर ही आवेदन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि समय नहीं बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
आधिकारिक अधिसूचना जारी9 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू9 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि9 अगस्त 2026
कट-ऑफ तिथि उम्र एवं शैक्षणिक1 अगस्त 2025

BPSSC SI Recruitment 2026 Latest Update

बिहार आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती BPSSC SI Recruitment 2026 स्पेशल ब्रांच में पुलिस अवर निरीक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है | इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर Online Apply कर सकेंगे | आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे | ऑफलाइन आवेदन या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे |

BPSSC SI Recruitment 2026 Vacancy Details

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 09/2026 अधिसूचना के अनुसार कुल 150 रिक्त पदों के लिए श्रेणीवार रिक्तियां निम्नानुसार है:

श्रेणीवारकुल पदमहिलाओं के लिए 35% आरक्षितस्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाती/नतिनी
अनारक्षित (UR)602103
EWS1505
EBC2709
SC2408
OBC1806
OBC (Female)04
ST02
कुल पद 150

महिलाओं के लिए आरक्षण:

बिहार राज्य के मूल निवासी महिलाओं को प्रत्येक आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणी में 35% क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा | यह आरक्षण राज्य सरकार के लागू नियमों के अनुसार प्रदान किया जाएगा |

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित एवं EWS आरक्षण:

इस भर्ती में स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र/पौत्री एवं नाती/नातिन के लिए लागू प्रावधानों के अनुसार क्षैतिज आरक्षण उपलब्ध रहेगा | वहीँ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को वैध आय एवं संपत्ति प्रमाण-पत्र के आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाएगा |

कट-ऑफ तिथि:

आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव (यदि लागू हो) तथा अन्य पत्रताओं के निर्धारण के लिए 01 अगस्त 2025 को कट-ऑफ तिथि निर्धारित की गई है | सभी उम्मीदवारों को इसी तिथि के आधार पर अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी|

BPSSC SI Recruitment 2026 Eligibility Criteria

  • भारतीय नागरिक पुरुष एवं महिला आवेदन कर सकते हैं |

Educational Qualification

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या राज्य सरकार/ केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है |
  • बिहार आयोग ने स्पष्ट किया है कि, उम्मीदवार के पास निर्धारित कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2025 तक शैक्षणिक योग्यता उपलब्ध होनी चाहिए | इसके बाद प्राप्त डिग्री या प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होंगे |

Age Limit: (as on 01/08/2025)

  • अनारक्षित (सामान्य वर्ग):
    • पुरुष के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष |
    • महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष |
  • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (OBC & EBC):
    • पुरुषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष |
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति (SC/ST):
    • पुरुषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष |

Physical Standards

ऊंचाई, सीना या वजन के लिए कोई अंक नहीं दिए जाते हैं, लेकिन जो उम्मीदवार तय शारीरिक मानकों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के चरण में असफल घोषित कर दिया जाएगा |

CategoryHeight (Minimum)Chest- Unexpanded/Expanded (Male only)
UR/OBC165 CM81 CM/ 86 CM
EBC/ SC/ ST160 CM79 CM/ 84 CM
All Categories- Female155 CMNot Applicable
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीना में कम से कम 5 सेमी का विस्तार अनिवार्य है |
  • महिला उम्मीदवारों के लिए सीना का माप लागू नहीं है |
  • सभी वर्गों के महिला उम्मीदवारों का वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना चाहिए |

Pay Scale

BPSSC SI Recruitment 2026 के लिए सैलरी नोटिफिकेशन के अनुसार, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सामान्य बंद संवर्ग) के पद के लिए पे- लेवल 6 तय किया गया है | आधिकारिक नोटिफिकेशन में हाथ में मिलने वाली सैलरी की कोई निश्चित रकम नहीं बताई गई है |

Application Fee

  • सभी श्रेणियों के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 100 निर्धारित किया गया है |
  • ऑनलाइन माध्यम जैसे Net Banking, Debit Card, Credit Card, अथवा UPI से भुगतान करने पर बैंक द्वारा निर्धारित अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा |
  • आयोग केवल ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करेगा |

BPSSC SI Recruitment 2026 Selection Process

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया के ज़रिए किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल होंगें |

चरण 1: प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary Exam)

प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे , जिनके कुल अंक 200 होंगे |

  • सवालों की संख्या: 100
  • समय: 2 घंटे
  • मार्किंग: हर सही जवाब के लिए 2 अंक
  • विषय: अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा का ज्ञान, रीजनिंग और करंट अफेयर्स
  • 30% से कम अंक पाने वाले उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा के लिए नहीं चुना जाएगा
  • प्रारंभिक परीक्षा के अंकों के आधार पर, पदों की संख्या के 10 गुना उम्मीदवार (वर्गवार मेरिट सूची) को मुख्य परीक्षा के लिए Shortlist किया जाएगा |
  • परीक्षा कई शिफ्ट (पाली) में हो सकती है, और स्कोर को Equi-Percentile method का इस्तेमाल करके Normalized किया जाएगा |

चरण 2: मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें दो पेपर होते हैं |

प्रथम पत्र 200 अंक (वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय परीक्षा)
विषयअंक समय
सामान्य अध्यन एवं समसामयिक घटना503 घंटा
गणित एवं परिमाणात्मक कौशल40
तार्किक एवं विश्लेष्णात्मक40
अंग्रेजी भाषा20
हिंदी भाषा20
बिहार से सामान्य ज्ञान30
कुल अंक 200
द्वितीय पत्र 50 अंक (विषयनिष्ठ लिखित परीक्षा)
विषय अंक समय
हिंदी निबंध151 घंटा
अंग्रेजी निबंध15
अंग्रेजी संक्षेपण10
हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद10
  • प्रथम पत्र 1 में 200 अंकों के लिए 200 सवाल होते हैं | हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलता है और हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग होती है |
  • अहर्ता करने के लिए हर पेपर में कम से कम 30% अंक लाना ज़रूरी है |
  • मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर, पदों की संख्या के 3 गुना उम्मीदवारों (वर्गवार मेरिट) को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए shortlist किया जाएगा |

चरण 3: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा पास कर लेंगें, उनकी लंबाई, सीना और वजन की जाँच नोटिफिकेशन में बताए गए शारीरिक मानकों के आधार पर की जाएगी | इस चरण के लिए कोई अंक नहीं दिए जाते; यह सिर्फ Qualifying नेचर का होता है और जो उम्मीदवार तय मानकों को पूरा नहीं कर पाएँगे, उन्हें असफल घोषित कर दिया जाएगा |

मेरिट लिस्ट

मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वर्गवार के के अनुसार अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी | अगर अंक सामान रहते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी | यदि उम्र भी समान हो, तो उच्च शैक्षणिक योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी, और उसके बाद मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट में दर्ज नाम के वर्णमाला क्रम (हिंदी में ) के आधार पर प्राथमिकता तय की जाएगी |

मेडिकल जाँच और वेरिफिकेशन

फाइनल अपॉइंटमेंट से पहले, चुने गए उम्मीदवार की मेडिकल जाँच के साथ-साथ उनके चरित्र और बैकग्राउंड की जाँच (वेरिफिकेशन)की जाएगी | मेडिकल जाँच में नज़र, कलर ब्लाइंडनेस, सुनने की क्षमता, हकलाना, फ्लैट-फूट और नॉक-नी जैसी स्थितियों की जाँच की जाएगी | हकलाने या तुतलाने की समस्या वाले उम्मीदवार या जिन पर कोई क्रिमिनल केस चल रहा है या कोर्ट से सजा हो चुकी है, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा | किसी भी तरह की नेगेटिव रिपोर्ट या उम्मीदवार द्वारा तथ्यों को छिपाने पर उन्हें अयोग्य ठहराया जा सकता है |

Requirement Documents

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन और चयन प्रक्रिया के बाद के चरणों के दौरान निम्नलिखित चीजें तैयार रखनी चाहिए|

  • मैट्रिकुलेशन या उसके बराबर का प्रमाण पत्र (जन्मतिथि की पुष्टि के लिए)
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (ग्रेजुएट या उसके बराबर )
  • जाति प्रमाण पत्र (जहाँ लागू हो)
  • बिहार का मूल निवासी प्रमाण पत्र (आरक्षण का लाभ लेने के लिए)
  • EWS उम्मीदवारों के लिए आय और संपत्ति का प्रमाण पत्र (जारी होने की तिथि से एक साल के लिए मान्य, वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय के आधार पर)
  • हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो (2 महीने पुराणी, सफ़ेद बैकग्राउंड 15-25 kb, jpeg/jpg/gif फ़ॉर्मेट)
  • अंग्रेजी और हिंदी में स्कैन किए गए हस्ताक्षर (काली/नीली स्याही, ससफ़ेद बैकग्राउंड, 15-25k, jpeg/ jpg/ gif फ़ॉर्मेट)
  • फाइनल सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म की पावती (ankowledgement) की प्रिंटेड कॉपी |

Important Instructions

  • उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें |
  • ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग को भेजने की आवश्यकता नहीं है |
  • आवेदन पूर्ण होने के बाद Registration Number एवं Acknowledgement सुरक्षित रखें |
  • आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सही एवं प्रमाण-पत्रों के अनुरूप होनी चाहिए |
  • गलत जानकारी, गलत फोटो/हस्ताक्षर या अपूर्ण आवेदन होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है |
  • आवेदन शुल्क जमा होने के बाद वापस नहीं किया जाएगा |
  • अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा |
  • परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया से सम्बंधित सभी सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, SMS एवं E-mail के माध्यम से जारी की जाएगी |
  • उम्मीदवार अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी सक्रीय रखें |
  • चयन प्रक्रिया पूर्ण होने में लगभग 6 माह का समय लग सकता है |

उम्मीदवारी रद्द होने के प्रमुख कारण

  • आवेदन का दूसरा भाग Submit नहीं करना |
  • गलत फोटो या हस्ताक्षर अपलोड करना |
  • आवेदन शुल्क का भुगतान न करना |
  • गलत जन्मतिथि, Gender या आरक्षण श्रेणी दर्ज करना |
  • पात्रता शर्तों को पूरा न करना |
  • दस्तावेज सत्यापन में जानकारी गलत पाई जाना |
  • परीक्षा में नक़ल या धोखाधड़ी करना |
  • आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाना |
  • परीक्षा कर्मियों को प्रभावित करने का प्रयास करना |

How to Apply Online for BPSSC SI Recruitment 2026

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार BPSSC SI Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें |

  1. सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.bpssc.bihar.gov.in पर जाएं |
  2. होम पेज पर उपलब्ध “BPSSC SI Recruitment 2026” के Apply Online लिंक पर क्लिक करें |
  3. पहली बार आवेदन कर रहें हैं तो पहले अपना पंजीकरण (New Registration) पूरा करें |
  4. पंजीकरण के बाद प्राप्त User ID एवं Passwaord की सहायता से Login करें |
  5. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें |
  6. निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज़ फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें |
  7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  8. आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की जाँच अवश्य करें |
  9. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें |

Note: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें |

BPSSC SI Vacancy 2026: Important Links

ImportantLinks
ऑनलाइन आवेदन शुरूClick Here
आधिकारिक अधिसूचनाClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Teligram ChannelClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Facebook PageClick Here
Sarkari NaukariClick Here

FAQs

Q1. BPSSC SI Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 पदों पर नियुक्ति की जाएगी |

Q2. आवेदन का माध्यम क्या है?

उत्तर: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा |

Q3. BPSSC SI Recruitment 2026 की Educational Qualificasion क्या है?

उत्तर: इस भर्ती की Educational Qualification किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना चाहिए |

Q4. आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: सभी केटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है | बैंकिंग शुल्क अलग से देय होगा |

Q5. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: 9 अगस्त 2026 तक है |

Q6. बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष |

निष्कर्ष

BPSSC SI Recruitment 2026 बिहार पुलिस में स्पेशल ब्रांच के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक बनने की इच्छा रखने वाले स्नातक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती है | इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नावेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें | सभी पात्रता शर्तों की जाँच करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर ऑनलाइन आवेदन करें | यह लेख आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर बनाया गया है | अगर हमारी जानकारी आपको महत्वपूर्ण लगती है तो इस जानकारी को अपने दोस्तों को शेयर करें और नौकरी रास्ता से जुड़ें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top