RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: 11127 Posts, Dates, Online Application Form, Eligibility, Exam Pattern

Railyway Recruitment Board (RRB) ने भारत भर के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 11,127 पद RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 की भर्ती के लिए CEN 01/2026 के लिए RRB ALP Notification 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है | इच्छुक या योग्य उम्मीदवार 15 मई से 14 जून 2026 तक RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

RRB-Assistant-Loco-Pilot-RECRUITMENT-2026
RRB-Assistant-Loco-Pilot-RECRUITMENT-2026

रेलवे ने RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे की इस भर्ती के माध्यम से कुल 11127 पोस्ट पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है | जो रेलवे में स्थाई रूप से सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। ALP यानी सहायक लोको पायलट ट्रेन संचालन में एक अहम भूमिका निभाता है और यह पद एक जिम्मेदारी भरा पद भी होता है। रेलवे की ये भर्ती हर साल लाखों उम्मीदवारों को आकर्षित करती है, इसलिए इस बार ये परीक्षा भी काफी कड़ी रहने वाली है।

RRB ALP Notification PDF 2026

रेलवे के द्वारा RRB ALP Notification PDF 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन पीडीएफ रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इस पीडीएफ में रेलवे की भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की पूरी प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा और परीक्षा में चयन प्रक्रिया किस तरीके से होगी सभी जानकारी विस्तार से दी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है | कि आप आवेदन को करने से पहले रेलवे के द्वारा जारी RRB ALP Notification PDF 2026 को ध्यान से पढ़े ताकि किसी भी प्रकार की गलती को करने से बच सके। नीचे इस लेख में रेलवे भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दिया गया है | उम्मीदवार RRB ALP Notification PDF 2026 का डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पीडीएफ डाउनलोड करके अच्छे से अधिसूचना पढ़ सकते हैं |

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: Overview 

www.naukarirasta.com

विवरण जानकारी
संगठन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामAssistant Loco Pilot (ALP)
अधिसूचना नंबर CEN 01/2026
कुल पद11,127
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन की तिथियाँ15 मई से 14 जून 2026 तक
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास + SSLC/ITI
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
वेतन₹19,900 Pay Level-2 (7th CPC)
चयन प्रक्रियाCBT-1, CBT-2, CBAT, DV, ME
आधिकारिक वेबसाइट https://rrbbilaspur.gov.in/

RRB Assistant Loco Pilot 2026 Vacancy Details

रेलवे भर्ती बोर्ड ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) 01/2026 के तहत, सभी 21 RRB—जो 17 रेलवे ज़ोन के अंतर्गत आते हैं | में RRB Assistant Loco Pilot 2026 Vacancy के लिए 11,127 रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार केवल एक RRB के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले, उन्हें संबंधित रेलवे ज़ोन, पात्रता मानदंड, चिकित्सा मानक, ट्रेड दक्षता की आवश्यकताएँ और अन्य विवरणों की जाँच कर लेनी चाहिए।

कैटेगरीपोस्ट
सामान्य (UR)4860
OBC2598
SC1746
ST919
EWS1004
Total11,127
ExSM1114

RRB Assistant Loco Pilot Vacancy 2026: (Zone-Wise)

RRBZoneURSCSTOBCEWSTotalExSM
AhmedabadWR622211381414715
AjmerNWR26297591424060060
WCR56180321211812
PrayagrajNCR2843727654445745
NR622311421515315
BengaluruSWR803115542020020
BhopalWCR19474231171542342
WR1508006013003
BhubaneshwarECor370120581767780180
BilaspurCR1314824873232232
SECR842914532020020
ChandigarhNR563923492018719
ChennaiSR932414411418619
GorakhpurNER281137171210510
GuwahatiNFR272109631646867668
Jammu- ShrinagarNR15858301104440040
KolkataER1355335893234434
SER28010152402449750
MaldaER1094120732727027
SER1174322782928929
MumbaiCR290207993441381078108
SCR32070426097808
WR14050310053704
MuzaffarpurECR18060311044204
PatnaECR411608281010310
RanchiECR22483421505655556
SER248150632137174574
Secunderabad*ECoR387119572283382482
SCR23890451626159661
SiliguriNFR24390461616060060
ThiruvananthapuramSR28080522016407
Total4611176791328281008111271114

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: Important Dates

आधिकारिक अधिसूचना जारी14 मई 2026
आवेदन शुरू15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 जून 2026 (11:59)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि16 जून 2026
आवेदन सुधार विंडो17 जून 2026 से 26 जून 2026 तक
आवेदन की स्थिति जुलाई 2026
परीक्षा की तारीख (संभावित तिथि)अगस्त 2026
CBT 1 City Intimation Slipपरीक्षा से 10 दिन पहले
CBT 1 एडमिट कार्डपरीक्षा से 4 दिन पहले
CBT 1 परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा
CBT 2 परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा
CBAT तिथि सूचित किया जाएगा
दस्तावेज़ सत्यापनसूचित किया जाएगा

Note: आरआरबी लोको पायलट की वैकेंसी के लिए समय पर आवेदन करना जरूरी है क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है जिस कारण काफी सारे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाते ह।

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: Eligibility Criteria

RRB Assistant Lock Pilot Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता या आयु सीमा के मानदंडों को पूरा करते हैं। कृपया नीचे दिए गए विवरण देखें।

Educational Eligibility

  • 10वीं/ मैट्रिकुलेशन / SSLC + ITI (NCVT/SCVT) इन ट्रेडों में: आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, हीट इंजन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर वाहन, मिलराइट मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक रेडियो और टीवी, रेफ्रिजरेशन और AC मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, टर्नर, वायरमैन।
  • मैट्रिकुलेशन/SSLC + ऊपर बताए गए ट्रेडों में एक्ट अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा किया हो।
  • मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल में तीन वर्षीय डिप्लोमा |
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री |

 RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026:Age Limit: (as on 01 July 2026)

  • सहायक लोको पायलट के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। 
  • अधिकतम आयु 30 वर्ष रेलवे के द्वारा निर्धारित किया गया है एससी/ एसटी ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में थोड़ी छूट मिलेगी।

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: Salary Structure

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया गया है। आपकी सैलरी में आपको बेसिक पे 19,900 रुपए के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA) , हाउस रेंट, अलाउंस (HRA), ट्रैवल एलाउंस (TA) सभी सुविधाओं को मिलाकर लगभग ₹ 35,000 कुल सैलरी मिलती है। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा, पेंशन और यात्रा जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: Application Form

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 Application Form जमा करने के लिए विंडो www.rrbapply.gov.in पर खोल दी गई है; उम्मीदवार अब अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। RRB ALP Recruitment 2026 Application Form के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2026 है, इसलिए जल्दी करें और अंतिम दिन का इंतज़ार न करें।

 RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 Application Fee

Category Fees
सामान्य / OBC₹500
SC / ST / महिला₹250
भुगतान का तरीकाऑनलाइन

Note: फीस वापसी: सामान्य/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹ 400/- और SC/ST/ Female/ Transgender उम्मीदवारों को ₹ 250/- की राशि, चरण-I परीक्षा में शामिल होने के बाद, उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।

RRB ALP 2026 Selection Process

RRB ALP भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में रेलवे के द्वारा आयोजित की जाती है।

  • CBT-1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 (स्क्रीनिंग)
  • CBT-2: कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 (तकनीकी और मुख्य योग्यताएँ)(मुख्य परीक्षा)
  • CBAT: कंप्यूटर आधारित अभिरुचि परीक्षण (Aptitude Test)
  • Document Verification: दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  • Medical Examination: चिकित्सा परीक्षण (A1 Standard)

रेलवे सहायक लोको पायलट की भर्ती में अंतिम सिलेक्शन आपके CBT 2 और एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर ही तय किया जाता है।

अंतिम मेरिट फ़ॉर्मूला: CBT-2 के Part A से 50% अंक + CBAT से 50% अंक। CBT-1 में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाता है।

CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्टिंग: प्रत्येक RRB के लिए रिक्तियों की संख्या का 15 गुना, जो CBT-1 की मेरिट (शिफ्टों के आधार पर सामान्यीकृत) पर आधारित होगी।

RRB Assistant Loco Pilot Vacancy: How to Apply

RRB Assistant Loco Pilot Vacancy 2026 के लिए इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है आप निम्न स्टेप्स को अपना कर ऑनलाइन तरीके से रेलवे alp के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाए। 
  • RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 
  • उम्मीदवार नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। 
  • उसके बाद sign in करके आवेदन फार्म भरे।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल ले।

नोट: ध्यान रहे आवेदन करते समय आपको सभी प्रकार की जानकारी बिल्कुल सही देनी है क्योंकि गलत जानकारी देने पर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: Exam Pattern & Syllabus

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 परीक्षा का पैटर्न नीचे दिया गया है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-आधारित तीन चरण शामिल हैं—CBT 1, CBT 2 और CBAT—जिनके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होता है।

CBT-1:-

  • प्रश्नों की संख्या 75 होती है। 
  • गणित रीजनिंग और सामान्य ज्ञान विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। 
  • प्रश्नों को बनाने के लिए आपको 60 मिनट का समय मिलता है। 
  • CBT-1 केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा है – अंक अंतिम योग्यता सूची में गिना नहीं जाएगा |
विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय योग्यता अंक
• गणित
• मानसिक योग्यता
• सामान्य विज्ञान
757560 मिनट UR & EWS- 40%
OBC(NCL)- 30%
SC – 30%
ST – 25%

Marking Scheme: सही उत्तर के लिए +1 | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1/3

CBT 1 में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं गिना जाता है—यह केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट है।

CBT-2:-

  • यह परीक्षा 175 प्रश्नों की होती है। जिसमें Relevant Trade से 75 प्रश्न और मैथ रीजनिंग और सामान्य ज्ञान से 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • प्रश्नों को बनाने के लिए आपको 90 मिनट का समय मिलता है।
  • यह परीक्षा सीबीटी 1 से थोड़ी कठिन होती है।
  • सीबीटी 2 पास करने के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट होता है। एप्टीट्यूड टेस्ट पास करने के लिए कम से कम 42 मार्क्स लाने होते हैं।
विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
भाग – अ
• गणित
• सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
• सामान्य विज्ञान
100 100 90 मिनट
भाग – ब
सम्बंधित विषय 75 75 60 मिनट
Total1751752 घंटे 30 मिनट

CBAT:-

जो उम्मीदवार CBT-1 और CBT-2 परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें तीसरे चरण—विशेष रूप से, कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBT)—के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन निर्धारित किया जाएगा। कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBT) चरण में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

  • प्रत्येक अधिसूचित समुदाय /श्रेणी के लिए ALP रिक्तियों की संख्या के 8 गुना के बराबर उम्मीदवार, UR, (OBC-CL), OBC (NCL), SC, ST और EWS (एक्स सर्विसमैन सहित), सीबीटी -2 के भाग – अ में उनके अंकों के आधार पर CBAT के लिए shortlist किए जाएंगे |
  • योग्यता प्राप्त करने केलिए CBAT की प्रत्येक टेस्ट बैटरी /सेक्शन को अलग-अलग क्लिअर करना अनिवार्य है |
  • CBAT केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगा और कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा |
  • अंतिम योग्यता में वेटेज 50%
  • क्वालीफ़ाई करने के लिए न्यूनतम स्कोर: प्रत्येक टेस्ट बैटरी में 70 में से 42

RRB Assistant Loco Pilot 2026 Preparation Tips

RRB Assistant Loco Pilot 2026 की परीक्षा की तैयारी के लिए निम्न प्रिपरेशन टिप्स को अपनाए।

  • रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे पढ़ाई करें। 
  • मैथ और रिजनिंग की रोजाना प्रेक्टिस करें। 
  • आईटीआई या टेक्निकल विषय को मजबूत करें। 
  • रेलवे लोको पायलट के पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करें। 
  • रोजाना मॉक टेस्ट देकर अपनी कमजोरी समझे।

आरआरबी की भर्ती में सिलेक्शन पाने के लिए स्मार्ट स्टडी और टाइम मैनेजमेंट ही एकमात्र उपाय है।

RRB ALP Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है जो रेलवे में तकनीकी पद पर सरकारी नौकरी करने की इच्छुक हैं सही प्लानिंग और मेहनत के साथ इस परीक्षा को आप आसानी से पास कर सकते हैं।

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: General Instructions

  • वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन को सबसे पहले ध्यान से पढ़ें। 
  • आवेदन करते वक्त सही डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 
  • परीक्षा के समय एडमिट कार्ड अपने पास ही रखें। 
  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचे। 

इन सभी नियम का पालन अगर कोई उम्मीदवार नहीं करते हैं तो उम्मीदवार अयोग्य घोषित हो सकते हैं।

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026:Important Links

ImportantLinks
ऑनलाइन आवेदनClick Here
आधिकारिक अधिसूचना देखेंClick Here
सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देखें।Click Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Teligram ChannelJoin Now
Whatsapp ChannelJoin Now
Facebook PageJoin Now
More Govt JobsClick Here

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 परीक्षा के लिए भाग लेने वाले RRBs

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 के माध्यम से, उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित 21 ज़ोन रेलवे भर्ती बोर्डों में ‘असिस्टेंट लोको पायलट’ के रूप में किया जाएगा। यह सूची आधिकारिक CEN 01/2026 अधिसूचना के साथ जारी की गई है।

RRB RegionsOfficial Website
Ahmedabadwww.rrbahmedabad.gov.in
Ajmerwww.rrbajmer.gov.in
Bengaluruwww.rrbbengaluru.gov.in
Bhopalwww.rrbbhopal.gov.in
Bhubaneshwarwww.rrbbbs.gov.in
Bilaspurwww.rrbbilaspur.gov.in
Chandigarhwww.rrbcdg.gov.in
Chennaiwww.rrbchennai.gov.in
Gorakhpurwww.rrbgkp.gov.in
Guwahatiwww.rrbguwahati.gov.in
Jammu Shrinagarwww.rrbcdg.gov.in
Kolkatawww.rrbkolkata.gov.in
Maldawww.rrbmalda.gov.in
Mumbaiwww.rrbmumbai.gov.in
Muzaffarpurwww.rrbmuzaffarpur.gov.in
Patnawww.rrbpatna.gov.in
Prayagrajwww.rrbald.gov.in
Ranchiwww.rrbranchi.gov.in
Secunderabadwww.rrbsecunderabad.gov.in
Siliguriwww.rrbsiliguri.gov.in
Thiruvananthapuramwww.rrbthiruvananthapuram.gov.in

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026 FAQs

Q1. RRB ALP 2026 में कितनी वैकेंसी हैं?

 कुल 11,127 पद

Q2. RRB Loco Pilot आवेदन कब शुरू होंगे?

15 मई 2026 से

Q3. RRB ALP 2026 योग्यता क्या है?

10वीं + ITI / डिप्लोमा

Q4. RRB ALP 2026 सैलरी कितनी है?

₹30,000 से ₹35,000 (लगभग)

Q5. RRB ALP 2026 चयन प्रक्रिया क्या है?

 CBT-1, CBT-2, CBAT, DV & ME

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 thought on “RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: 11127 Posts, Dates, Online Application Form, Eligibility, Exam Pattern”

Scroll to Top